फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jal Sansthan will have to pay Rs 263 for the tanker

Jhansi News: टैंकर के लिए जल संस्थान को चुकाने होंगे 263 रुपये

Thu, 25 Apr 2024 06:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
Jal Sansthan will have to pay Rs 263 for the tanker
झांसी। चुनाव आयोग से टैंकर संचालन की टेंडर प्रक्रिया की अनुमति मिलते ही जल संस्थान के अधिकारियों ने टैंकर संचालन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके तहत मां कृपा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को टैंकरों से जलापूर्ति का ठेका दिया गया है। कंपनी द्वारा 219.80 व 262.90 रुपये की दर से पानी की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

टैंकर संचालन की टेंडर प्रक्रिया में चार कंपनियों ने भाग लिया था। टेंडर की दरों के मुताबिक पानी की आपूर्ति के लिए दो किस्म के टेंडर दिए गए है। टैंकर, ड्राइवर और डीजल ठेकेदार का होने पर प्रत्येक चक्कर पर 262.90 रुपये अदा किए जाएंगे। वहीं टैंकर जल संस्थान का होने पर 219.80 रुपये प्रति चक्कर की अदायगी होगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही विभागीय अधिकारी वर्क आर्डर तैयार करने में जुट गए हैं। शुरुआत में 50 टैंकरों से महानगर के 26 वार्डों में जलापूर्ति की जाएगी। मांग बढ़ते ही टैंकरों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। जल संस्थान के सहायक अभियंता प्रदीप जादौन ने बताया कि टैंकर संचालन की निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सप्ताह भर के भीतर ही टैंकरों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed