फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jai-Jai Siyaram echoed in Ramdhun Yatras

Jhansi News: रामधुन यात्राओं में गूंजा जय-जय सियाराम

Tue, 23 Jan 2024 03:20 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 23 Jan 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Jai-Jai Siyaram echoed in Ramdhun Yatras
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। सोमवार को रामधुन यात्रा श्रद्धा व उत्साह से निकाली गई। गल्ला मंडी भोजला में गल्ला व्यापारियों, मजदूरों, पल्लेदारों ने श्रीरामधुन यात्रा निकाली और श्रीराम नाम का उद्घोष किया। अखंड रामायण का पाठ एवं यज्ञ हुआ। कारसेवा में बलिदान देने वाले जगत प्रकाश अग्रवाल के माता पिता का स्वागत एवं सम्मान हुआ। इस अवसर पर सदर विधायक रवि शर्मा, गल्ला व्यापार मंडल समिति अध्यक्ष अतीत राय आदि मौजूद रहे।
इधर जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष के चंद्रशेखर शुक्ला एवं सचिव केपी श्रीवास्तव के संयुक्त नेतृत्व में रामयात्रा निकाली गई। इलाइट चौराहा, कचहरी चौराहा से होकर सीजेएम कोर्ट परिसर स्थित हनुमान मंदिर में रामयात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर विशेष चंद्र पाठक, सुभाष राय, रामजी श्रीवास्तव, उमेश प्रजापति अधिवक्ता मौजूद रहे। भारतीय मजदूर संघ जिला झांसी एवं उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ द्वारा डीआरएम कार्यालय के सामने दांडी मार्च चौराहा पर दीप प्रज्वलित किए गए। अवधेश सक्सेना, जिलाध्यक्ष सीके चतुर्वेदी, महामंत्री हेमंत कुमार विश्वकर्मा, मंडल मंत्री एके शुक्ला, आरके ठकुरानी, उपेंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------



ब्रह्म चैतन्य उपासना मंडल ने निकाली प्रभात फेरी
झांसी। ब्रह्म चैतन्य उपासना मंडल ने प्रभात फेरी निकाली। जिसमें सभी ने रामधुन व कीर्तन किया। इस अवसर पर प्रतिमा कुलकर्णी, अपर्णा करकरे, रंजना करकरे, साधना पराडकर, शुभदा, उपेंद्र, भरत करकरे, आनंद भाटे, निशा मानके, प्राची देवधर, तरुणा, रेखा भाटे, प्रीति पटवर्धन, छाया मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------





राजा बाबा महाकालेश्वर मंदिर से निकली शोभायात्रा
झांसी। श्री महाकालेश्वर जी महाराज सेवा समिति के तत्वावधान में श्री महाकालेश्वर राजा बाबा मंदिर में रामोत्सव पर 108 हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। इसके पश्चात भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महिलाएं 108 कलश लिए थीं। गाजे-बाजे एवं जय श्रीराम के उद्घोष के साथ श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर राजेश पुरोहित, अजीत राय, अंकित प्रजापति, अनिल मुदगिल, राघव वर्मा, बिहारी कुशवाहा, मोहन अग्रवाल मौजूद रहे। संवाद

---------
शोभायात्रा में गूंजे श्रीराम के जयकारे

श्री सिद्धेश्वर मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई व भगवान की महाआरती हुई। इस अवसर पर सांसद अनुराग शर्मा, पूनम शर्मा, धर्माचार्य हरिओम पाठक, रामनरेश तिवारी, हनुमंत सिंह नरवरिया, आलोक उपाध्याय आदि मौजूद रहे। इधर श्री भगवान महर्षि वाल्मीकि मंदिर निर्माण एवं जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में भगवान महर्षि वाल्मीकि मंदिर तालपुरा में महाआरती हुई व प्रसाद वितरण किया गया। छोटे लाल ठेकेदार, किशन लाल, बाल किशन मौजूद रहे। स्वामीपुरम धाम परिवार द्वारा सुंदरकांड पाठ व भंडारा हुआ। अध्यक्ष मनोज थापक,महामंत्री विवेक दत्त स्वामी, कोषाध्यक्ष अमित चिरवरिया, संरक्षक पुरुषोत्तम स्वामी, सीताराम श्रीवास्तव, राजेंद्र चावला, मुकेश मिश्रा,आनंद,मनीष शर्मा, संजय सक्सेना, हरिशंकर सोनी, संजय प्रजापति, अशोक गोस्वामी, डा. अभिषेक, सोमदत्त स्वामी, कमल कपूर, वरुण कोहली मौजूद रहे। श्री रॉयलसिटी में बैंड बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पुष्पवर्षा कर स्वागत हुआ। बंसल कालोनी में सुंदरकांड पाठ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed