फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jagat Prakash lost his life in Ram Mandir movement

Jhansi News: राम मंदिर आंदोलन में जगत प्रकाश ने गंवाई थी जान

Fri, 29 Dec 2023 11:35 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Jagat Prakash lost his life in Ram Mandir movement
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। राम मंदिर आंदोलन में महानगर के युवा जगत प्रकाश अग्रवाल ने अपनी जान गवां दी थी। पुलिस की गोली लगने से उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद तीन दिन के लिए झांसी में कर्फ्यू लगा दिया गया था। व्यवस्था की कमान केंद्रीय सुरक्षा बलों ने अपने हाथ में ले ली थी।
राम मंदिर आंदोलन के दौरान 30 अक्तूबर 1990 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। इसके बाद अयोध्या में कारसेवकपुरम से ढांचे की ओर आगे बढ़ रहे कार सेवकों पर पुलिस ने गोली चला दी थी। इसी दरम्यान यहां किले के मैदान में मुख्यमंत्री की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया था। यज्ञ के दौरान यहां पुलिस ने गोली चला दी थी। पुलिस की गोली लगने से लक्ष्मणगंज निवासी युवक जगत प्रकाश अग्रवाल (18) की मौके पर ही मौत हो गई थी। कई लोग घायल भी हुए थे। इसके बाद लोग भड़क गए थे। हालात को काबू करने के लिए महानगर में तीन दिन के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया था और कानून व्यवस्था की कमान केंद्रीय सुरक्षा बलों ने अपने हाथ में ले ली थी।
विज्ञापन


झांसी को बना दिया था खुली जेल
राम मंदिर आंदोलन के दौरान अक्तूबर 1990 में झांसी में दक्षिण के राज्यों से आने वाले तकरीबन दो लाख कार सेवक इकट्ठा हो गए थे। विद्यालयों को अस्थायी जेल में परिवर्तित कर कार सेवकों को उनमें रखा गया था। इसके बाद भी कार सेवकों के आने का सिलसिला लगातार जारी था। ऐसे में शासन ने झांसी को खुली जेल में घोषित कर दिया था। भाजपा नेता प्रदीप सरावगी ने बताया कि दक्षिण के राज्यों के कार सेवक ट्रेनों से यहां लगातार पहुंच रहे थे। यहां उतरकर उन्हें दूसरी ट्रेनों से अयोध्या जाना था। लेकिन, झांसी पहुंचते ही उन्हें पुलिस गिरफ्तार कर अस्थायी जेलों में भेज दे रही थी। इस दरम्यान कार सेवकों के लिए भोजन का इंतजाम झांसी के घर-घर से किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed