{"_id":"b5d80ce300ecee816693d49dcec71516","slug":"iti-will-be-rejuvenation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई का होगा कायाकल्प ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई का होगा कायाकल्प
ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के कायाकल्प की तैयारी है। इसके लिए तेजी से काम जारी है। साथ ही दो नई ट्रेड भी बढ़ाई गई हैं। शासन ने 2.67 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
सीपरी बाजार क्षेत्र में आईटीआई की स्थापना 1963 में हुई थी। भवन पुराना होने की वजह से यह जीर्ण-शीर्ण हो गया था, जिससे शिक्षण कार्य भी बाधित हो रहा था, परंतु अब इसके जीर्णोद्धार का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने दो करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। काम की जिम्मेदारी यूपी प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड को सौंपी गई है। कार्यदायी संस्था द्वारा मौके पर काम शुरू कर दिया गया है।
इसके अलावा महिला व पुरुष आईटीआई में दो नये वर्कशॉप बनाए जा रहे हैं। यह काम समाज कल्याण निर्माण निगम को दिया गया है। इसके लिए 67 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा आईटीआई में प्लंबर तथा कटिंग एंड टेलरिंग की दो नई ट्रेड भी शुरू की गईं हैं, जिनमें 80 सीटे हैं। आईटीआई प्रधानाचार्य इं. आशीष दुबे ने बताया कि जल्द ही आईटीआई नये रंग-रूप में नजर आएगा। इस दिशा में काम तेजी से जारी है।