फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   It took four days to find the fault in the tubewell, the population of 10 thousand craved for water

टयूबवेल में फॉल्ट खोजने में लगे चार दिन, पानी को तरसी 10 हजार की आबादी

Tue, 07 Sep 2021 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
It took four days to find the fault in the tubewell, the population of 10 thousand craved for water
झांसी। सुभाषगंज में जलसंस्थान के ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति कम हो रही है। लगातार आ रही शिकायतों की जांच करने में चार दिन लग गए। ट्यूबवेल में ही फॉल्ट पकड़ में आ गया है। इस ट्यूबवेल में पानी की स्तर घट गया है और पाइप में लीकेज हो रहा है। इस कारण पानी की आपूर्ति कम हो रही है। अब उसे खोलकर बाहर निकाला जाएगा और पाइप को रिपेयर किया जाएगा। इसके बाद पानी की आपूर्ति सुचारु होगी। इसमें दो दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन

मोहल्ला सुभाषगंज में ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति होती है। इसी से मोहल्ला छनियापुरा और पंडयाना में भी जलापूर्ति होती है। इस ट्यूबवेल पर दस से पंद्रह हजार आबादी निर्भर है। पिछले कई दिनों से इस क्षेत्र में पानी की कम आपूर्ति हो रही है, जबकि ट्यूबवेल तीन घंटे नियमित रूप से चलाया जा रहा है। करीब चार दिन पहले सुधांशु साहू ने पानी की आपूर्ति बहुत कम होने की शिकायत की। इस पर जल संस्थान के अवर अभियंता सूर्यसेन ने मौके पर जाकर जांच की, लेकिन फाल्ट नहीं मिला। बाद में उन्होंने पूरी लाइन चेक की। कहीं पर भी फॉल्ट नहीं मिला तो उन्होंने ट्यूबवेल से आने वाले पानी की जांच की।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि ट्यूबवेल से पानी कम आ रहा है। इसके बाद जांच और आगे बढ़ी तो पता चला कि ट्यूबवेल के पाइप में लीकेज है तथा ट्यूबवेल से पानी भी पहले की तुलना में कम आ रहा है। बोरिंग में भी पानी कम हो गया है। इस कारण भी पानी कम आ रहा है। निर्णय लिया गया कि ट्यूबवेल के पाइप बाहर निकालकर उनकी रिपेयरिंग कराई जाएगी। इसके बाद पानी की आपूर्ति सुचारु हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सागरगेट में नहीं आ रहा पानी
पार्षद आशीष रायकवार ने जलसंस्थान में शिकायत करते हुए बताया कि सागरगेट क्षेत्र में एक पाइपलाइन बंद पड़ी है। इस कारण आसपास के लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जांच कर जलापूर्ति सुचारु करने की मांग की है।

सुभाषगंज के ट्यूबवेल से पानी कम आने की जांच की गई तो पाइप में लीकेज मिला है। बोरिंग से भी पानी कम आ रहा है। इसे रिपेयर कराया जा रहा है। जलापूर्ति सुचारु होने में कम से कम दो दिन लग जाएंगे।
- कुलदीप सिंह, महाप्रबंधक, जलसंस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed