{"_id":"686ec6eec60f0f44510f8c6f","slug":"it-is-not-possible-to-imagine-life-without-trees-dharamveer-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-594364-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना करना संभव नहीं : धर्मवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना करना संभव नहीं : धर्मवीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी-बबीना। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के दूसरे चरण में बुधवार को एनएच-44 पर बीएचईएल के नजदीक आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में हरियाली रोपने की मुहिम छेड़ी गई। शुभारंभ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग व प्रभारी मंत्री डॉ. धर्मवीर प्रजापति और प्रमुख सचिव, माध्यमिक शिक्षा चंद्रभूषण सिंह ने भूमि पूजन करके किया। इसके साथ ही नगर निकायों के साथ ग्राम पंचायत स्तर तक पौधे रोपने की होड़ लगी रही।
मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री डॉ. प्रजापति ने कहा कि वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना करना संभव नहीं है। प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। पर्यावरण हमारे जीवन का अंग बनना चाहिए। पेड़ जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि यह जल संरक्षण, कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषण, पर्यावरण संतुलन, छाया, फल, औषधीय गुण और भवन निर्माण सामग्री के प्रमुख स्रोत हैं। उन्होंने बताया कि इस दफा प्रदेश में 37 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। हम सभी को माली बनकर इनकी देखभाल करनी होगी, यह तभी संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
मंत्री ने स्कूली बच्चों को प्रकृति का महत्व समझाया। कोरोना काल में ऑक्सीजन देने वाले प्लांट तुलसी, पीपल के महत्व के बारे में जानकारी दी। कहा कि बच्चे ही अगुवा बनकर इस मुहिम को सफल बना सकते हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने कहा कि झांसी को एक करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है। यह हम सभी के लिए एक चुनौती है, लेकिन यह लक्ष्य पूर्व में पौधरोपण के बेहतर परिणाम देने के कारण मिला है। इस बार भी हमें शपथ लेकर इसे पूरा करने में अपनी शक्ति लगानी होगी। डीएम ने प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के प्रति सचेत किया। स्कूली बच्चों से कहा कि वह अपनी दिनचर्या में प्रकृति को भी शामिल करें, ताकि भावी पीढ़ी को एक स्वस्थ पर्यारवणीय माहौल मिल सके। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, विधायक सदर रवि शर्मा, विधायक मऊरानीपुर डॉ. रश्मि आर्या, एमएलसी रमा निरंजन व रामतीर्थ सिंघल ने भी विचार व्यक्त किए। सीडीओ अधिकारी जुनैद अहमद, एडीएम वरुण कुमार पांडेय व योगेन्द्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रमोद झा, विभागीय वनाधिकारी नीरज कुमार आर्य आदि मौजूद रहे। कलाकारों ने लोकगीत प्रस्तुत किए।
सेटेलाइट इमेजिंग से होगी निगरानी
आगरा। जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभियान की निगरानी ओपन सोर्स सेटेलाइट इमेजिंग से की जाएगी। इससे प्रत्येक क्षेत्र में पौधों की संख्या, वृद्धि एवं जीवित रहने की दर का आकलन संभव हो सकेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन और पंचायत क्षेत्रों में फलदार, औषधीय और छायादार पौधों का चयन किया गया है। अभियान का उद्देश्य केवल रोपण तक सीमित न होकर पौधों की देखरेख, सिंचाई, ट्री गार्ड लगाने सहित पूरी निगरानी रखनी होगी।
मां की ममता से जुड़ा अभियान
अभियान का नामकरण मां के नाम पर करने के पीछे उद्देश्य पौधा लगाने तक सीमित न होकर मां के प्रति सम्मान, परिवार के प्रति उत्तरदायित्व और धरती माता के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक बन गया है। पौधे को मां के नाम समर्पित करने से नागरिकों में आत्मीयता, लगाव और संरक्षण का भाव विकसित हो रहा है।