{"_id":"6ab1919f87e22c33ea021d15","slug":"it-is-essential-for-information-about-schemes-to-reach-the-needy-anupama-jhansi-news-c-420-1-gar1001-13386-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंदों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचना जरूरी : अनुपमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंदों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचना जरूरी : अनुपमा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गरौठा। सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम नईबस्ती दुरखुरू में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित हुआ।
उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने कहा कि ‘सेवा मेरा योगदान’ का उद्देश्य निस्वार्थ भाव से समाज के लिए कार्य करना है। जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचना सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर, महिला जनजागरूकता और योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर पोषण आहार भेंट किया। कृषि विभाग ने किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। समाज कल्याण विभाग ने वृद्धावस्था, विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला और आवास योजना की जानकारी दी।
इस मौके पर ग्राम प्रधान राजेंद्र अहिरवार समेत सुरेंद्र मोहन पाठक, देवेंद्र गौतम, धर्मेंद्र बुंदेला, मयंक गुप्ता, जितेंद्र सिंह परिहार, छत्रपाल पाल, शैलेंद्र सिंह फौजी, कृष्णकांत गौतम, हरेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।