फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   IT investigation continues for second day at locations of Ghanaram Group and its associate builders in Jhansi

IT Raid: झांसी में घनाराम ग्रुप व उसके सहयोगी बिल्डरों के 32 ठिकानों पर पड़ताल जारी, 37 खातों की हुई जांच

Thu, 04 Aug 2022 06:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 04 Aug 2022 06:55 PM IST
सार

आयकर विभाग ने बुधवार की सुबह झांसी के घनाराम ग्रुप व उसके सहयोगी बिल्डरों के 32 ठिकानों पर छापा मारा था। बुधवार को देर शाम तक पड़ताल चलती रही। इसके बाद गुरुवार  को भी आयकर विभाग की टीमें सभी ठिकानों पर दिन भर पड़ताल में जुटीं रहीं।

विज्ञापन
IT investigation continues for second day at locations of Ghanaram Group and its associate builders in Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी में घनाराम ग्रुप व उसके सहयोगी बिल्डरों के 32 ठिकानों पर आयकर विभाग की पड़ताल गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान आयकर विभाग की टीमें सात बैंक शाखाओं में भी पहुंची। बैंकों में बिल्डरों से जुड़े 37 खातों की पड़ताल की गई। आईटी टीमें घंटों बैंकों में डेरा डाले रहीं।

विज्ञापन


आयकर विभाग ने बुधवार की सुबह झांसी के घनाराम ग्रुप व उसके सहयोगी बिल्डरों के 32 ठिकानों पर छापा मारा था। बुधवार को देर शाम तक पड़ताल चलती रही। इसके बाद गुरुवार  को भी आयकर विभाग की टीमें सभी ठिकानों पर दिन भर पड़ताल में जुटीं रहीं। इस दौरान आईटी टीमों के हाथ कुछ संदिग्ध लेन-देन से जुड़े दस्तावेज भी लगे। जिनकी पड़ताल करने के लिए विभाग की टीमें इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, यूनियन बैंक समेत निजी बैंकों की सात शाखाओं तक पहुंच गईं।

विज्ञापन

यहां बिल्डरों से जुड़े 37 खातों की पड़ताल की गई। इसके अलावा बैंकों से इन खातों के रिकॉर्ड भी लिए गए। बताया जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर खाते बिल्डरों के नाम पर नहीं है, लेकिन खातों के जरिये कई बड़े लेन-देन हुए हैं, जिसके सबूत आयकर विभाग की पड़ताल के दौरान सामने आए। इस पर आईटी टीमों ने इन खातों की पड़ताल की। आईटी टीमें घंटों बैंकों में मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed