फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Issue a notice for three traffic violations and revoke the license.

Jhansi News: तीन चालान पर नोटिस जारी कर लाइसेंस निरस्त करें

Sun, 28 Dec 2025 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Issue a notice for three traffic violations and revoke the license.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में शनिवार को मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। कमिश्नर ने हाईवे पर होने वाले हादसों के बाद तत्काल सहायता के लिए हेल्प लाइन नंबर 1033 को मार्ग के सभी खंभों पर प्रदर्शित कराने का निर्देश दिया। निदेशक यूपीडा को भी हेल्प लाइन नंबर 14449 को मार्ग पर प्रदर्शित कराने के आदेश दिए।

बस एवं ट्रक संचालक यूनियन तथा क्षेत्रीय प्रबंधक राज्य परिवहन निगम को निर्देश दिए कि बस चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण प्रत्येक तीन माह के अंतराल में कराएं। साथ ही बस संचालन के पहले चालक की जांच कराई जाए ताकि यह पता चल सके कि कहीं वह शराब पीकर तो ड्यूटी पर नहीं जा रहा है। आरटीओ को निर्देश दिए कि ऐसे वाहन जिनके तीन या तीन से अधिक चालान हुए हैं, उनको नोटिस जारी कर लाइसेंस व पंजीयन निलंबन की कार्रवाई की जाए। हाईवे पर किनारे भारी वाहनों को खड़ा न होने दिया जाए। बैठक में आरटीओ प्रवर्तन राजेश वर्मा व अरविंद त्रिवेदी, एसपी सिटी प्रीति सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed