{"_id":"675a955998922caea80aed5a","slug":"irrigation-department-cricket-league-despite-the-defeat-irrigation-rising-star-and-saprar-rock-star-reached-the-semi-finals-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-451762-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"इरीगेशन डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग : हार के बाद भी सेमीफाइनल में पहुंची इरीगेशन राइजिंग स्टार और सपरार रॉक स्टार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इरीगेशन डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग : हार के बाद भी सेमीफाइनल में पहुंची इरीगेशन राइजिंग स्टार और सपरार रॉक स्टार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। सिंचाई विभाग स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित की जा रही इरीगेशन डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में रेड राइडर्स और इरीगेशन स्पोर्ट्स क्लब ने जीत हासिल की। हार के बाद भी अंकों के आधार पर इरीगेशन राइजिंग स्टार और सपरार राॅक स्टार की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के गुप ए में इरीगेशन राइजिंग स्टार एवं बेतवा टाइटंस ने तथा ग्रुप बी में इरीगेशन स्पोर्ट्स क्लब ललितपुर और सपरार रॉक स्टार ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
बुधवार को खेल गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इरीगेशन राइजिंग स्टार टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 134 रन बनाए। बल्लेबाजी सौरभ वर्मा के 56, अजय समाधिया के 19 रनों का योगदान दिया। रेड राइडर्स गेंदबाज पंकज रावत, पुष्पेंद्र एवं पंकज पांचाल ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड राइडर्स के बल्लेबाज पंकज रावत के 27 तथा प्रशांत और नीरज के 23-23 रनों के बदौलत दो विकेट से जीत हासिल की। रेड राइडर्स के कप्तान पंकज रावत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सपरार रॉक स्टार ने निर्धारित ओवरों में 105 रन बनाए। बल्लेबाजी करते हुए सौरभ श्रीवास्तव ने 41, वसीम और नजर ने 13-13 रनों की पारी खेली। इरीगेशन स्पोर्ट्स क्लब ललितपुर के गेंदबाज जितेंद्र ने तीन और अमित द्विवेदी और मुराद खान ने दो दो विकेट प्राप्त किए। जवाब में इरीगेशन स्पोर्ट्स क्लब ललितपुर की टीम ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करते हुए जीत दर्ज की। बल्लेबाज जगभान ने नाबाद 73 एवं बद्री ने 27 रन बनाए। इरीगेशन स्पोर्ट्स क्लब ललितपुर के जगभाग को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
इस मौके पर अधिशासी अभियंता अजय कुमार, जगननाथ प्रसाद, राजेश दुबे, यादवेंद्र सिंह, पीयूष नामदेव, बृजेंद्र कुमार, स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक विनय देव, सचिव विकास राय, उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, मीडिया प्रभारी अजय समाधिया, कोषाध्यक्ष भारत भूषण आदि रहे।