{"_id":"6a7104a0b6bec8e4a10030ce","slug":"ioas-bone-and-joint-week-begins-todayioas-bone-and-joint-week-begins-today-jhansi-news-c-11-jhs1019-848241-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: आईओए का बोन एंड ज्वाइंट वीक आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: आईओए का बोन एंड ज्वाइंट वीक आज से
Tue, 04 Aug 2026 02:44 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन (आईओए) का मंगलवार से ‘बोन एंड ज्वाइंट वीक’ शुरू होगा। इसमें झांसी ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन हर दिन कार्यक्रम आयोजित करेगा।
ये जानकारी मेडिकल कॉलेज के वार्ड नं. नौ स्थित कक्ष में एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह भदौरिया व सचिव डॉ. पारस गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया पहले दिन ‘स्ट्रॉग सर्जन सेफ हैंड्स थीम के तहत मेडिकल कॉलेज की ओपन जिम में सर्जनों को जागरूक किया जाएगा। पांच अगस्त को सही तरीके से बैठने एवं कंप्यूटर चलाते समय सही तरीके से बैठने पर सेमीनार कमला हॉस्पिटल में होगी। छह अगस्त को इंजरी फ्री इंडिया थीम पर इंडस्ट्रीज एंड मशीनरी पर काम करने वाले कर्मियों को सुरक्षा के उपायों पर सेमिनार गोरामछिया में होगी। महिलाओं में हार्मोन बदलावों के कारण हड्डियों में होने वाली समस्याओं पर सेमीनार सात अगस्त को सेमिनार मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में होगी।
ऑर्थोपेडिक क्लब के अध्यक्ष बने डॉ. राजीव
झांसी। झांसी आर्थोपेडिक क्लब की वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी का मंगलवार को चुनाव हुआ। निर्वाचन अधिकारी डॉ. अशोक दीक्षित ने परिणाम की घोषणा की। जिसमें अध्यक्ष डॉ. राजीव भदौरिया, उपाध्यक्ष डॉ. अजय गुप्ता, सचिव डॉ. पारस गुप्ता, संयुक्त सचिव डॉ. निखिल जैन, सदस्य डॉ. गोकुल प्रसाद, डॉ. मुकुल मिश्रा, डॉ. योगेश पांडेय चुने गए।