फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Investigation started for applying corona vaccine to dead woman

मर चुकी महिला को कोरोना की वैक्सीन लगाने की जांच शुरू

Mon, 13 Dec 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Investigation started for applying corona vaccine to dead woman
झांसी। आठ महीने पहले मर चुकी महिला को नौ दिसंबर को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने की जांच शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर जाकर महिला के परिजनों से दस्तावेज मांगकर जांच पड़ताल की। सोमवार को टीम अपनी रिपोर्ट आला अधिकारियों को सौंपेगी।
विज्ञापन

प्रेमनगर के ईसाईटोला निवासी 75 वर्षीय महिला की 21 अप्रैल को मौत हो गई थी। मरने के ठीक आठ दिन पहले महिला को कोरोना की वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई थी। नौ दिसंबर को महिला के मोबाइल पर मेसेज आया, जिसमें दूसरी डोज लगने का जिक्र था। मेसेज देखकर परिजन चौंक गए। वह समझ नहीं पा रहे थे कि जब महिला का निधन आठ महीने पहले हो चुका है तो आखिरकार उन्हें वैक्सीन कैसे लग गई। यह मानवीय त्रुटि है या फिर टीकाकरण अभियान को लेकर फर्जीवाड़ा चल रहा है। मामले की तह तक पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी ने महिला के घर पहुंचकर महिला का मृत्यु प्रमाणपत्र और वैक्सीन लगने के बाद जारी हुआ ऑनलाइन प्रमाणपत्र देखा। सोमवार को टीम अपनी रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को सौंपेगी। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रविशंकर का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed