फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   investigation in four murder case

घटनास्थल के इर्द-गिर्द ठहरी रही जांच

Mon, 21 Oct 2019 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
investigation in four murder case
भाई से जानकारी लेती पुलिस।
घटनास्थल के इर्दगिर्र्द रही जांच
विज्ञापन

झांसी। थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के लहर की देवी मंदिर स्थित दयाराम कॉलोनी में जलाकर मारे गए उदैनिया परिवार के चारों सदस्यों के मामले में रविवार को पुलिस की जांच घटनास्थल के इर्दगिर्द घूमती रही। पुलिस ने सिलसिलेवार तरीके से पड़ताल कर कई सुबूत जुटाए। पुलिस का जल्द ही नतीजे पर पहुंचने का दावा भी है। वहीं, मृतकों के घर पर रविवार कोे भी रिश्तेदार व परिचितों का आना-जाना लगा रहा।
उल्लेखनीय है कि 14 अक्तूबर की रात सीपरी बाजार क्षेत्र के लहर की माता मंदिर के पास स्थित दयाराम कॉलोनी में जगदीश उदैनिया (51), उनकी मां कुमुद (72), पत्नी रजनी (45) व बेटी मुस्कान (19) की सोते समय जलाकर हत्या कर दी थी। सीपरी बाजार पुलिस ने भाई दीपक की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट के उद्देश्य से आग से जलाकर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। हत्याकांड की तह तक जानेे के लिए रविवार को आठ दरोगाओं की टीम घर पहुंचकर जांच पड़ताल करती रही। सुबह से लेकर देर रात की गई जांच में घटनास्थल के इर्दगिर्द ही घूमती रही। इस दौैरान पुलिस ने कई साक्ष्य एकत्रित किए। कमरे से मिले बक्से को उठाकर घर के पास बने बाड़े में लाया गया।
विज्ञापन

रिश्तेदारों के सामने सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने टीम के साथ बक्सा खोला। बताया गया है कि बक्से से नगदी, जेवरात, रजिस्टर व अन्य सामान मिला है। बरामद हुए सभी सामान को पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस ने कमरे से जली अवस्था में मिले सूटकेस को भी खंगाला। कई जले हुए सामान के नमूनों को भी कब्जे में लिया। पड़ताल मेें कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनको पुलिस ने अपनी सुपुर्दगी में लिया है। पुलिस ने भाई सहित पड़ोसियों से भी घटना की जानकारी ली। सुराग के आधार पर पुलिस करीबी का हाथ मानकर चल रही है। वहीं, घटना के बाद रविवार को भी घर पर रिश्तेदार परिचितों का आना-जाना लगा रहा। घर आने वाले लोग भी घटना को लेकर चर्र्चाएं करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शटर पर भी चलती रही जांच
शटर की नाप करने के बाद रविवार को पुलिस की जांच सबसे ज्यादा शटर पर केंद्रित रही। शटर मिस्त्रियों को बुलाकर भी जांच कराई गई। दो मिस्त्रियों ने बारीकी से जांच कर पुलिस को बताया कि जिस तरीके से शटर को खोला गया है, उससे साफ है कि यह काम एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि कम से कम दो लोगाें का होगा, क्योंकि शटर को तोड़ा नहीं गया बल्कि बारीकी से खोलकर एक तरफा रखा गया। इस काम को शातिराना अंदाजा में अंजाम दिया गया।
एक सप्ताह के भीतर आएगी फोरेंसिक रिपोर्ट
शनिवार को आगरा से आई पांच सदस्यीय फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मकान व आसपास से नमूने एकत्रित कर ले गई। बताया गया है कि फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट सप्ताह के भीतर आएगी। ऐसे में स्थिति काफी हद तक साफ हो जाएगी, लेकिन जांच रिपोर्ट आने से पहले भी पुलिस के हाथ कई सुबूत लग गए हैं।

कट्टिया में मिला साढ़े चार लीटर पेट्रोल
घटनास्थल के पास पुलिस को एक कट्टिया मिली थी, इसमेें साढ़े चार लीटर पेट्रोल मिला है। यदि हादसे के समय यह कट्टिया आग की चपेट में आती तो आग पर काबू होना मुश्किल होता। वहीं, पुलिस को निरीक्षण के दौैरान एक अन्य कट्टिया के टुकड़े भी मिले हैं, जिससे माना जा रहा है कि एक और पेट्रोल से कट्टिया से ही आग लर्गाई गई होगी। इसकी भी जांच फोरेंसिक टीम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed