फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Introduction conference society needs young woman

युवक-युवती परिचय सम्मेलन समाज की जरूरत

Mon, 30 May 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 30 May 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Introduction conference society needs young woman
agrwal prichy smmeln, jhansi news - फोटो : amar ujala
झांसी। रविवार को अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन के तत्वावधान में हुए अग्रवाल समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों से आए 115 युवक-युवतियों ने मंच से अपना परिचय दिया और स्पष्ट किया कि वह अपने जीवनसाथी क ो सामाजिक बंदिशों में नहीं जकडे़ंगे। वक्ताओं ने परिचय सम्मेलन को समाज की जरूरत बताया।
विज्ञापन


दीन दयाल उपाध्याय सभागार में हुए सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआरएम एसके अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, महापौर किरन बुकसेलर ने संयुक्त रूप से किया। तत्पश्चात डीआरएम ने कहा कि परिचय सम्मेलन समाज की जरूरत है और इससे काफी हद तक दहेज जैसी समस्या से बचा जा सकता है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने कहा कि परिचय सम्मेलन के माध्यम से पूरे देश में समाज के आठ करोड़ अग्र बंधुओं को संगठित करने का प्रयास जारी है। वहीं, 25 एवं 26 जून को जयपुर में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक एवं परिचय सम्मेलन आयोजित होगा। राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष नीलम शाह ने कहा कि समाज के युवा राजनीति में प्रवेश करें और अपने अधिकार पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में आगरा, मथुरा, कोंच, डबरा, दतिया, भिंड, मुरैना, बीना, भोपाल आदि क्षेत्रों से आए लगभग 115 युवक-युवतियों ने मंच पर अपना परिचय दिया। युवाओं ने कहा कि हम अपने जीवनसाथी खुश रखेंगे और उसे सामाजिक बंदिशों में नहीं जकडे़ंगे।


इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनय अग्रवाल, गोपाल बंसल, आलोक अग्रवाल, वेद प्रकाश बंसल, ममता अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, ऊषा अग्रवाल, बीना बंसल, कामिनी अग्रवाल, आशा अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed