{"_id":"6afcb352f0c6ccf059033a29","slug":"intoxicated-couple-vandalizes-temple-jhansi-news-c-420-1-mot1006-15175-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: शराब के नशे में दंपती ने मंदिर में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: शराब के नशे में दंपती ने मंदिर में की तोड़फोड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रानीपुर। नगर के मोहल्ला लाड़गंज में वाल्मीकि समाज के मंदिर में एक शराबी दंपती ने तोड़फोड़ की। इस घटना से वाल्मीकि समाज के लोगों में गहरा रोष है। मोहल्ले वालों ने दंपती पर मंदिर में अपमानजनक कृत्य करने का भी आरोप लगाया है।
वाल्मीकि समाज ने पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मंदिर मोहल्ला लाड़गंज में स्थित है। यहां वाल्मीकि समाज के साथ आसपास के अन्य लोग भी पूजा करते हैं। घटना 16 नवंबर की शाम को हुई थी। कस्बा निवासी पति-पत्नी शराब के नशे में धुत होकर मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में तोड़फोड़ की।
समाज के लोग जब पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो तोड़फोड़ देखकर आक्रोशित हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उप निरीक्षक सतीश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वाल्मीकि समाज ने दंपती पर मंदिर में थूकने और पेशाब करने का भी आरोप लगाया। यह भी बताया गया कि आरोपी मोहल्ले में अवैध रूप से शराब बेच रहा है। उप निरीक्षक सतीश चंद्र ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।