{"_id":"61167beb4030011941346586","slug":"inspector-suspend-indecency-with-woman-ssp-ordered-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: महिला से अभद्रता पर दरोगा लाइन हाजिर, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: महिला से अभद्रता पर दरोगा लाइन हाजिर, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश
Fri, 13 Aug 2021 07:34 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 13 Aug 2021 07:34 PM IST
सार
प्रेमनगर थाना पुलिस के मुताबिक दो साल पहले क्षेत्र की मीना नाम की महिला ने अपना मकान बेचने का एग्रीमेंट संध्या यादव को किया था। लेकिन, बाद में रजिस्ट्री करने में मीना आनाकानी करने लगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
झांसी के प्रेमनगर थाने में शुक्रवार की दोपहर कुछ महिलाएं शिकायत लेकर पहुंची थीं। इस दौरान थाने में तैनात दरोगा संदीप यादव ने महिलाओं से अभद्रता कर दी। इसका वीडियो वायरल हो गया। मामले की जानकारी होने पर एसएसपी शिवहरि मीणा ने दरोगा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही घटना की जांच के आदेश भी जारी कर दिए। जांच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी गरौठा आभा सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
प्रेमनगर थाना पुलिस के मुताबिक दो साल पहले क्षेत्र की मीना नाम की महिला ने अपना मकान बेचने का एग्रीमेंट संध्या यादव को किया था। लेकिन, बाद में रजिस्ट्री करने में मीना आनाकानी करने लगी। इस पर संध्या ने मीना को लीगल नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन
इस मामले में संध्या यादव पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर मीना और उसके पक्ष की महिलाएं थाने पहुंची थीं। इसी दरम्यान थाने में तैनात दरोगा ने उनके साथ अभद्रता कर दी।
विज्ञापन