फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Inspector dies due to speeding bike collision

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दरोगा की मौत

Wed, 25 May 2022 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Inspector dies due to speeding bike collision
झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित हंसारी में तेज गति से आ रही बाइक की टक्कर से मोटरसाइकिल से जा रहे दरोगा राजेश सिंह यादव (47) की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक चालक भाग गया।
विज्ञापन

कानपुर देहात के राजपुर थाने के कमलापुर गांव निवासी राजेश यादव झांसी पुलिस लाइन में तैनात थे। वह परिवार के साथ प्रेमनगर इलाके के हंसारी मोहल्ले में रहते थे। सोमवार रात करीब दस बजे वह किसी काम से घर से बाहर निकले थे। जैसे ही वह झांसी-ललितपुर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप तिराहा के आगे पहुंचे, विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राजेश अनियंत्रित होकर बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। उनके सिर, हाथ एवं पांव में चोट आई। सिर में गहरी चोट आ जाने से वह अचेत हो गए। दुर्घटना के बाद बाइक चालक गाड़ी लेकर भाग गया।
विज्ञापन

दुर्घटना देख मौके पर इकट्ठा हुए लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। उपचार के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed