फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   inspection for prayagraj rute trains

कुंभ के दौरान प्रयागराज की तरफ जाने वाली ट्रेनों की होगी निगरानी

Sun, 16 Dec 2018 01:29 AM IST
jhansi Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 16 Dec 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
inspection for prayagraj rute trains
प्रतीकात्मक तस्वीर
कुंभ के दौरान झांसी से प्रयागराज की तरफ जाने वाली ट्रेनों की निगरानी आरपीएफ कैमरों से करेगी, ताकि चोरी, जहरखुरानी और हर अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रयागराज की तरफ जाने वाली ट्रेनों को एक उपनिरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम रवाना करेगी।
विज्ञापन


प्रयागराज में एक जनवरी से कुंभ शुरू होने जा रहा है। ऐसे में तीन महीने तक और इसमें भी खासकर तीन शाही स्नान में लाखों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचेंगे। झांसी से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। कुछ तिथियों में ही कन्फर्म टिकट मिल रहे हैं। वहीं, इस अवधि में ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते आरपीएफ ने रणनीति बनाना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तय किया गया है कि झांसी से प्रयागराज की तरफ जाने वाली हर ट्रेन की आरपीएफ निगरानी करेगी। एक उपनिरीक्षक के साथ जवान रहेंगे तो हर कोच में उतरने और चढ़ने वाले यात्रियों की मदद करेंगे। साथ ही चोरी और जहरखुरानी की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों पर नजर रखेंगे। सीसीटीवी कैमरों से संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जाएगी। यही व्यवस्था चित्रकूट स्टेशन पर भी रहेगी। महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ महिला जवानों की रानी लक्ष्मीबाई ब्रिगेड का भी गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘कुंभ में जाने वाले यात्रियों के साथ कोई अप्रिय घटना न हो, इस बात का ध्यान रखकर सुरक्षा की रणनीति तैयार की गई है। आरपीएफ की कड़ी निगरानी में प्रयागराज की तरफ जाने वाली ट्रेनों को रवाना किया जाएगा।’- सारिका मोहन, आरपीएफ कमांडेंट।


ये ट्रेनें जाती हैं
प्रयागराज और चित्रकूट की तरफ यूपी संपर्क क्रांति, महाकौशल एक्सप्रेस, बुंदेलखंड एक्सप्रेस, तुलसी एक्सप्रेस, चंबल एक्सप्रेस, उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस, झांसी-इलाहाबाद पैसेंजर, झांसी-बांदा पैसेंजर, झांसी-मानिकपुर पैसेंजर ट्रेनें जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed