फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Insects found in flour and rice at hostel; food safety team sends samples.

Jhansi News: छात्रावास में आटे-चावल में मिले कीड़े, फूड टीम ने सैंपल भेजे

Thu, 03 Sep 2026 02:17 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 03 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Insects found in flour and rice at hostel; food safety team sends samples.
दतिया। इंदरगढ़ के शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास में भारी अव्यवस्थाओं और गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। मंगलवार को छात्रों की शिकायत मिलने के बाद तहसीलदार दीपक यादव ने छात्रावास का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान वहां एक भी छात्र मौजूद नहीं मिला और अधीक्षक डीएआर राहुल भी अनुपस्थित थे।
विज्ञापन

तहसीलदार की जांच में पाया गया कि रसोईघर में रखा आटा और चावल खराब स्थिति में था। कमरों के अंदर पलंग पर कुत्ते बैठे हुए मिले तथा पूरे परिसर में भारी गंदगी फैली हुई थी। मौके पर मौजूद चपरासी ने पूछताछ में बताया कि 15 अगस्त के बाद से छात्रावास में खाना तक नहीं बना है और व्यवस्थाएं ठीक न होने के कारण छात्र घर चले जाते हैं। इस औचक निरीक्षण के बाद तहसीलदार ने अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को भेजी।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई
तहसीलदार की रिपोर्ट और कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े के निर्देश पर बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जांच के लिए छात्रावास पहुंची। फूड इंस्पेक्टर संगीता सक्सेना ने प्रबंधन की मौजूदगी में रसोई में रखे खाद्यान्न की बारीकी से जांच की। इस दौरान आटा और चावल में कीड़े होने की पुष्टि हुई। टीम ने आटे के नमूने (सैंपल) लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी और प्रतिवेदन तैयार कर कलेक्टर को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed