फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   inflation

त्योहारों से पहले चाय, तेल, दालें हुईं महंगी

Sat, 26 Sep 2020 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
inflation
inflation
झांसी। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही खाद्य सामग्री के दाम बढ़ गए हैं। चाय, तेल, दाल के भावों में पिछले कुछ दिनों में काफी तेजी आई है। महानगर के व्यापारियों का कहना है कि खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने का कारण देश के कई राज्यों में श्रमिकों की कमी रहना और ज्यादा बरसात से फसलों का प्रभावित होना है। यह कहां नहीं जा सकता है, कि दामों में अभी कोई जल्द ही गिरावट होगी।
विज्ञापन

महानगर के किराना बाजारों में इन दिनों खाद्य वस्तुओं के भाव लगातार बढ़ने से आम परिवार की रसोई प्रभावित हो रही है। कोरोना काल में स्वास्थ्य की चिंता के साथ ही अब लोगों को महंगाई की चिंता भी सताने लगी है। बाजार के व्यापारियों के अनुसार चाय जो कुछ दिन पहले तक 180 से 200 रुपये किलो थी, वह अब 240 से 260 रुपये, अरहर की दाल 90 से 105 और तेल 95 से 105 रुपये, मसूर 60 से 80 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। सीपरी किराना व्यापारी प्रभु दयाल साहू के अनुसार त्योहारी एवं शादी सीजन से पहले भाव घट जाएं ऐसी कोई संभावना नहीं है। माल भी अन्य राज्यों से कम आ रहा है। इधर किराना एवं तेल व्यापारी वासुदेव नैनवानी ने बताया कि तेल के फुटकर दामों में पांच से दस रुपये बढे़ हैं। दीपावली तक भाव घटने की संभावना ज्यादा नहीं है।
विज्ञापन

वस्तुओं के प्रति किलो में भाव
--------------------
वस्तु वर्तमान भाव 20 दिन पहले
अरहर 105 90
रिफाइंड तेल 105 से 110 90 से 95
सरसो का तेल 120 से 125 105 से 115
चाय 240 से 260 180 से 200
शक्कर 38 38
मसूर 80 70
चना की दाल 70 60
मूंग की दाल 90 85 से 90
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed