फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ineligible person take rashan

बुुंदेलखंड में गरीबों के राशन पर डाका डाल रहे अपात्र

Sat, 15 Aug 2020 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
ineligible person take rashan
ineligible person take rashan
झांसी। सरकार गरीबों के लिए राशन का इंतजाम कर रही है, लेकिन बुंदेलखंड में सरकारी राशन गरीबों तक नहीं पहुंच पा रहा है। अधिकारियों की अनदेखी के चलते अपात्र लोग गरीबों का राशन डकार रहे हैं। आए दिन हो रहे सत्यापन में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, तमाम गरीब और जरूरतमंद राशन के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में करीब ढाई लाख अंत्योदय कार्ड धारक और 13 लाख पात्र गृहस्थी कार्डधारक हैं। शासन ने पिछले दिनों पूरे बुंदेलखंड में अंत्योदय कार्ड धारकों की जांच कराने के निर्देश दिए थे। हर जिले में सत्यापन शुरू हुआ, तो बड़ी संख्या में अपात्र सामने आ रहे हैं। बताया जाता है कि अधिकारियों की अनदेखी और राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते अपात्रों को लाभ मिल जाता है। जबकि गरीब भटकते रहते हैं। अब जब अपात्र सामने आ रहे हैं, तो योजना को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

----------
सरकारी कर्मचारी और सराफा व्यापारी ले रहे थे राशन
मऊरानीपुर में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी महेश चंद्र गौतम ने शुक्रवार को कार्डधारकों का सत्यापन किया। इस दौरान पात्र गृहस्थी कार्डधारक शिखा सोनी और चमेली सोनी के परिवार में सराफा का काम होता मिला। दोनों कार्डधारकों के पति की ज्वैलर्स की दुकान है। दोनों को चेतावनी देकर कार्ड सरेंडर करने के लिए कहा गया। वहीं, गांव बिरगुवां की कार्डधारक के पति लोनिवि में सुपरवाइजर हैं। जिनके खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------कार्डधारकों की संख्या
जिला पात्र गृहस्थी कार्ड अंत्योदय
बांदा 316436 48174
चित्रकूट 176503 22674
हमीरपुर 200888 35869
जालौन 252700 37320
झांसी 333996 45733
ललितपुर 241415 27084
महोबा 165671 16215
-------------
पूरे प्रदेश में कार्डधारकों का सत्यापन चल रहा है। अपात्रों के कार्ड निरस्त किए जा रहे हैं। जो अपात्र कार्ड सरेंडर नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
महेश चंद्र गौतम, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed