फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Indira gandi jayanti celebration

आजाद भारत की वीरांगना थीं इंदिरा गांधी

Thu, 19 Nov 2020 11:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Indira gandi jayanti celebration
इंदिरा गांधी - फोटो : ?????? ?????
झांसी। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बृहस्पतिवार को जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विविध आयोजन हुए। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए उनके कार्यों को याद किया। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में विचार गोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने इंदिरा गांधी को अद्वितीय नेता बताया। कहा, इंदिरा आजाद भारत की वीरागंना थीं। यहां पर राजेंद्र रेजा, चंद्र शेखर तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, इम्तियाज हुसैन, जितेंद्र भदौरिया, प्रकाश गुप्ता, देवी सिंह, भरत राय, मीना आर्य, शबनम, रशीद कुरैशी समेत अन्य उपस्थित थे। लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कॉलेज में भी धूमधाम से जयंती मनाई गई। छात्राओं एवं अध्यापकों ने राष्ट्रीय गीत गाए। इस दौरान प्रबंधक राकेश पाठक, उपप्रबंधक भास्कर टेंगशे, संजय तलवलकर, प्रधानाचार्य अर्चना सिंह, ज्योति इंदरापुरकर, दिव्या, वत्सला, विनती, रेणु, शुभांगी, ऋतु, जयंती, आकांक्षा, शालिनी समेत अन्य उपस्थित थे। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भी जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष भगवानदास कोरी की अगुवाई में ब्लॉक अध्यक्षों के साथ दीपदान हुआ। इस दौरान उपाध्यक्ष अफजाल हुसैन, नीता अग्रवाल, मीना आर्य, योगेंद्र सिंह, प्रिंस कटियार, अभय त्रिपाठी, राजपाल सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे। इसी क्रम में कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के तत्वावधान में फल एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। विचार गोष्ठी भी आयोजित हुई। इसमें डॉ. सुधांशु त्रिपाठी, वीरेंद्र शर्मा, बलवान सिंह, सलिल रिछारिया, हरीश, सुरेश, अफजाल, संजय, राजीव जैन, रवि दुबे, लोकेंद्र आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed