फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Indian Railways, Madhya Pradesh and Haryana won the match

इंडियन रेलवे, मप्र और सोनीपत ने जीते मुकाबले

Thu, 02 Mar 2017 12:24 AM IST
jhansi
jhansi Updated Thu, 02 Mar 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Indian Railways, Madhya Pradesh and Haryana won the match
इंडियन रेलवे, मप्र और सोनीपत ने जीते मुकाबले - फोटो : demo
बुधवार को ध्यानचंद स्टेडियम में अखिल भारतीय प्राइज मनी महिला हॉकी प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले दिन सभी मुकाबले एकतरफा रहे। हॉकी अकादमी सोनीपत ने पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर को 4-1 से, इंडियन रेलवे ने स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ को 8-1 से और मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी ग्वालियर ने भिलाई स्टील प्लांट को 6-0 से हराया। प्रतियोगिता का आयोजन खेल विभाग कर रहा है।
विज्ञापन

स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ पर पहली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सोनीपत की सरोज ने जोरदार खेल दिखाते हुए 9 वें और 14 वें मिनट में गोल ठोका। 51 वें मिनट में वंदना ने गोल किया, तो पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के शर्मिला ने एक गोल कर हार का अंतर कुछ कम किया। दूसरे मुकाबले में इंडियन रेलवे की कप्तान अनुराधा ने हाफ टाइम के 10 वे, 23, वें, 35 वें मिनट में दनादन तीन गोल किए। रेलवे की मनमीत ने 5 वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर से और पिंकी ने 21 वें मिनट में गोल ठोका। लखनऊ की मुमताज खां सिर्फ एक गोल कर सकी। तीसरे मुकाबले में मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी ग्वालियर की ज्योति ने दो गोल किए। साधना ने 10 वें मिनट में, नीरज राना ने 25 वें मिनट में, राखी ने 54 वें मिनट में गोल किया। भिलाई स्टील प्लांट की टीम कोई गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन

अंपायरों व टेक्निकल अधिकारियों में मलकीत सिंह, सुनीता तिवारी, अमिताभ गौतम, मिनी कुमारी, हरी शंकर, निशा देवी आदि रही। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला, सीडीओ नवनीत सिंह चहल, एसएसपी अखिलेश चौरसिया, हाकी इंडिया के टूर्नामेंट डायरेक्टर राकेश भाटिया, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर अशोक ओझा, अरुण रॉय, मंजू शर्मा, कैलाश कोच, जावेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed