फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Indian hockey title titles Indian Railway

महिला हॉकी का खिताब इंडियन रेलवे के नाम

Wed, 08 Mar 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Mar 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
Indian hockey title titles Indian Railway
महिला हॉकी का खिताब इंडियन रेलवे के नाम - फोटो : amar ujala, jhansi news
ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय प्राइज मनी महिला हॉकी प्रतियोगिता का खिताब इंडियन रेलवे नई दिल्ली के नाम रहा। रेलवे ने मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी ग्वालियर को 2-1 से शिकस्त दी। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का तमगा रियो ओलंपिक में हिस्सा ले चुकीं रेलवे की कप्तान अनुराधा को हासिल हुआ। वहीं, मध्य भारत ने सोनीपत को 3-2 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले के 10वें मिनट में रेलवे की किरन दहिया ने पहला गोल किया। हालांकि, रेलवे को इस दौरान तीन पेनाल्टी कार्नर मिले, लेकिन वह इन मौकों को भुना नहीं सकी। दूसरे हाफ के 45वें मिनट में प्रियंका ने गोल कर रेलवे की जीत की राह तय कर दी। इस बीच मध्य प्रदेश हॉकी की करिश्मा ने 69वें मिनट में गोल कर टीम को मुकाबले में रखने का प्रयास किया। लेकिन इसके बाद दोनों टीमों की ओर से काई गोल नहीं हो सका। इससे रेलवे ने फाइनल मुकाबल 2-1 से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में मध्य भारत हॉकी ने पेनाल्टी शूट आउट पर सोनीपत हॉकी अकादमी को 3-2 से हराया। पहले हाफ में मध्य भारत की स्नेहा सिंह ने 14वें मिनट में और सोनीपत की प्रीति ने दूसरेे हाफ के 53वें मिनट में गोल किया। मुकाबला बराबर रहने पर पेनाल्टी शूट में दो गोल मध्य भारत और एक गोल सोनीपत ने किया। अंपायरों व टेक्निकल अधिकारियों में अमिताभ गौतम, हरी शंकर, सुनीता तिवारी, अफसाना खान, बबीता, मिनी कुमारी, नेहा सिंह, जावेद खान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद, विशिष्ट अतिथि अब्दुल अजीज, टूर्नामेंट डायरेक्टर राकेश भाटिया, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह ने विजेता रेलवे टीम को दो लाख रुपये एवं उप विजेता टीम को एक लाख रुपये का पुरस्कार और ट्राफी प्रदान की। जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृजेंद्र यादव, रमाकांत वर्मा, आशुतोष शर्मा ने रियो ओलंपियन अनुराधा को सम्मानित किया। रोहित पांडेय व राजीव शिवहरे, अंजू शिवहरे ने भी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सुबोध खंडकर, नौबत सिंह, अशोक सेन पाली, सुधा गुप्ता, संजीव सिंह, अरुण रॉय, कपिल आदि मौजूद रहे। 

झांसी में खेलना अच्छा रहा, फिर आऊंगी: अनुराधा 
प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गई विजेता रेलवे इंडियन टीम की कप्तान एवं ओलंपियन अनुराधा देवी ने बताया कि झांसी में खेलना अच्छा अनुभव रहा। यहां आकर हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को और करीब से जाना, जबकि वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की गाथा को समझने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि वह हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के  घर गईं और उनके  गौरवशाली करिअर एवं पुरस्कारों को देखा। उन्होंने कहा कि झांसी में बेहद प्रतिभावान हॉकी प्लेयर हैं। उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने के लिए और मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने जल्द झांसी में दोबारा खेलने आने की बात कही। 


प्रतिभावान खिलाड़ी बनीं इशिका
प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भारतीय रेलवे की अनुराधा को चुना गया। जबकि प्रतिभावान खिलाड़ी मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी की इशिका चौधरी, हॉकी अकादमी सोनीपत की शर्मिला, मध्य भारत हॉकी की योगिता वर्मा चुनी गईं। बेस्ट गोलकीपर का तमगा मध्य भारत हॉकी की दिव्या, बेस्ट डिफेंडर भारतीय रेलवे की मनमीत, बेस्ट फारवर्ड मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी की उपासना सिंह को हासिल हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed