फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   incrohment remove in sipri bazzar

डीएम के आदेश पर हटाया सीपरी बाजार का अतिक्रमण

Sun, 02 Jun 2019 01:14 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sun, 02 Jun 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
incrohment remove in sipri bazzar
sipri bazaar jhansi - फोटो : amarujala
झांसी। सीपरी बाजार में चित्रा चौराहे से सब्जी मार्केट तक डीएम शिवसहाय अवस्थी के निर्देश पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। साथ ही सभी को चेतावनी दी गई। लेकिन, चंद घंटों बाद फिर सड़कों पर अतिक्रमण हो गया। इस पर नगर निगम की टीम को अतिक्रमण हटाने के लिए दोबारा मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

सीपरी बाजार में सीसी सड़क निर्माण हो रहा है। इस कारण यातायात एक तरफ से ही निकाला जा रहा है। सीपरी बाजार से आवास विकास और आवास विकास से सीपरी आने जाने वाले वाहनों के कारण रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। दूसरी ओर अतिक्रमणकारी सड़क किनारे अतिक्रमण कर यातायात में व्यवधान पैदा कर रहे हैं। इस समस्या को देख डीएम के निर्देश पर संपत्ति अधिकारी पुष्पराज गौतम ने दल बल के साथ जेसीबी से सड़क किनारे लगे खोखे, गन्ने जूस की दुकानें, हाथ ठेले व तरबूज वालों को हटवाया। साथ ही चेतावनी दी, पर उसका असर अतिक्रमण करने वालों पर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

चंद घंटों बाद दोबारा फिर सड़कों पर अतिक्रमण कर लिया गया। नगर निगम की तरफ से दोबारा कार्रवाई की गई और कई के सामान जब्त कर लिए गए। एकाएक सीपरी बाजार में चलाए गए अभियान के बारे में पूछताछ की गई तो आसपास के दुकानदारों ने बताया कि जाम में एक अधिकारी की गाड़ी फंस गई थी। इसके बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed