फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   incrochment remove in hydill collony

हाइडिल कॉलोनी में आवास खाली कराए गए

Sun, 30 Jun 2019 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
incrochment remove in hydill collony
प्रशासन द्वारा हाईडिल कॉलोनी में कब्जा मुक्त कराए गए आवास। अमर उजाला
झांसी। हाइडिल कॉलोनी में शनिवार को पुलिस प्रशासन की मदद से छह आवासों को कब्जा मुक्त कराया गया। इनमें दो आवास सेकेंड क्लास अफसरों के हैं, जिन पर दो प्रभावशाली व्यक्तियों ने पिछले 20 साल से कब्जा जमा रखा था। शाम को आवासों के बाहर अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से ढहा दिया गया।
विज्ञापन

हाइडिल कॉलोनी में बिजली और सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के लिए सरकारी आवास बने हैं। कई आवासों पर बाहरी व्यक्तियों ने कब्जा कर रखा है। आवास के बाहर अवैध निर्माण भी कर लिया। कॉलोनी में कई बार चोरी हो चुकी है। वाहन भी घरों के बाहर से उठ चुके हैं। कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारी व अधिकारियों का मानना है कि अवैध कब्जे होने के कारण ही घटनाएं हो रही हैं। इस कारण आवासों को खाली कराने के लिए बिजली और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से शिकायत की थी। शनिवार की सुबह नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार के नेतृत्व में छह आवासों को कब्जा मुक्त कराया गया। पुलिस को देख कब्जाधारी कोई विरोध नहीं कर सके। उनका सामान उठाकर बाहर रख दिया गया। इनमें दो सेकेंड क्लास अफसरों के आवास पर भी थे, जिन पर शकील और मनमोहन नाम के प्रभावशाली व्यक्तियों ने पिछले 20 साल से कब्जा जमा रखा था। इस मौके पर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता गौरव कुमार, उपखंड अधिकारी शोभित दीक्षित, अवर अभियंता अमित सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed