फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Increasing participation of women in getting driving license

Jhansi News: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी

Wed, 08 Oct 2025 02:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Increasing participation of women in getting driving license
- अप्रैल से जून तीन माह के मुकाबले जुलाई से सितंबर के बीच 14 फीसदी अधिक बने ड्राइविंग लाइसेंस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में अब महिलाओं की भी भागीदारी बढ़ी है। न केवल आवेदन कर ट्रैक पर पहुंचकर परीक्षा दे रही हैं, बल्कि परीक्षा पास कर लाइसेंस भी ले रही हैं। चालू वित्तीय वर्ष के छह माह की बात करें तो शुरुआती तीन माह की अपेक्षा बाद के तीन माह में 14 फीसदी महिलाओं ने अधिक ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए।
जिले में पांच लाख से अधिक वाहन पंजीकृत हैं। हर साल 10 से 12 हजार ड्राइविंग लाइसेंस बनते हैं। महिलाओं की संख्या बेहद कम रहती है, जबकि वाहन चलाने में वह पीछे नहीं हैं। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में लाइसेंस लेने में महिलाओं ने दिलचस्पी दिखाई है। वर्ष 2025-26 में जारी ड्राइविंग लाइसेंस के आंकड़ों में अप्रैल से लेकर जून तक 281 महिलाओं ने लाइसेंस बनवाए, जबकि जुलाई से सितंबर के बीच 339 महिलाओं के लाइसेंस बने।
विज्ञापन


......
लाइसेंस के आंकड़ों पर एक नजर

- 5 लाख से ज्यादा वाहन जिले में पंजीकृत हैं।
- 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2025 तक बनाए गए लाइसेंस

- कुल लाइसेंस - 25,666

- पुरुष - 22,577
- महिलाएं - 3,079
-----------

अधिकारी सख्ती करें तो बढ़ सकती है संख्या

- सड़कों पर जब वाहनों की चेकिंग की जाती है तो महिलाओं को छोड़ दिया जाता है। उन पर अधिकारी कार्रवाई करने से बचते हैं। यदि अधिकारी सख्ती बरतें तो न केवल नियमों का पालन कर वाहनों को चलाएंगी, बल्कि डीएल के लिए भी आगे आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


.......
बॉक्स में -

प्रशिक्षण में विभाग देगा रियायत

- मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं को ड्राइविंग प्रशिक्षण दिया जाएगा। फीस में भी रियायत दी जाएगी। प्रशिक्षण में उन्हें महिला कल्याण विभाग की योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।
::
अमर उजाला ने की थी पहल
- महिलाएं ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आगे आएं, इसके लिए अमर उजाला ने विशेष पहल की थी। कार्यालय में विशेष कैंप के जरिये न केवल 200 से अधिक लाइसेंस बनवाए, बल्कि कुछ महिलाओं की फीस भी जमा कराई।

::
- ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए महिलाओं की भागीदारी पहले की तुलना में बढ़ी है। ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए उन्हें जागरूक किया जाता है। यह भागीदारी और भी बढ़े, इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
- डॉ. सुजीत सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed