{"_id":"58ed26d44f1c1b9d36cf6ed1","slug":"increased-patients-in-hospitals-by-the-temperature-drops","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान की तल्खी से अस्पतालों में बढ़े मरीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान की तल्खी से अस्पतालों में बढ़े मरीज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
temprature increse
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में रोजाना लगभग दो सौ उल्टी और दस्त के मरीज पहुंच रहे हैं। इसके अलावा प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ बढ़ी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पारा और चढ़ेगा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
पिछले सप्ताह मौसम के तेवर थोड़े ढीले रहे, लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से तापमान के तेवर तल्खी की ओर हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को तापमान 42 डिग्री रहेगा। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को 43 डिग्री पर पहुंच जाएगा। जबकि, शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छुएगा। मौसम वैज्ञानिक डा. मुकेश चंद्र ने बताया कि आने वाले दिनों में पारे का ग्राफ लगातार ऊपर की ओर चढ़ेगा। आसमान साफ रहेगा और तीखी धूप खिलेगी, जिससे गर्मी बढ़ेगी। मौसम का यह मिजाज लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला चिकित्सालय के सीनियर फिजिशियन डा. डी एसगुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से ओपीडी में उल्टी-दस्त के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को दो सौ मरीजों को देखा गया।
बरतें सावधानी
- बासी खाना न खाएं
- कई दिन से फ्रीज में रखा हुआ खाना भी न खाएं
- धूप में निकलने से बचें या सिर ढककर निकलें
- पानी खूब पीएं, नींबू पानी, जूस भी लेते रहें