{"_id":"67646c81cbd52a29b00d856a","slug":"increase-patrolling-in-cold-weather-dig-jhansi-news-c-131-1-sjhs1012-126041-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड के मौसम में बढ़ाएं गश्त : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड के मौसम में बढ़ाएं गश्त : डीआईजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक केशव कुमार चौधरी ने कहा कि महिलाओं, बच्चों और जघन्य अपराध में शामिल आरोपियों की सक्रियता की जांच करें। साइबर अपराध के मामले में पीड़ित की मदद करें। वह बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों व थानाध्यक्षों को संबोधित कर रहे थे।
यहां पहली बार आए नवागत डीआईजी ने बैठक में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। कहा कि महिला उत्पीड़न की शिकायत आने पर तत्काल मुकदमा दर्ज करें। ठंड के मौसम में आपराधिक घटनाएं रोकने के लिए थानेदार सघन गश्त करें।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात जागरुकता अभियान चलाने और वाहनों की चेकिंग नियमित कराएं। चिह्नित माफिया पर विधिक कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट के मामलों में आरोपियों की अपराध से अर्जित संपत्ति को चिह्नित कर कुर्क करने को कहा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, एएसपी अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
पुलिस लाइन का किया भ्रमण : डीआईजी ने पुलिस लाइन का भ्रमण किया। उन्होंने परिवहन शाखा, डायल-112, बैरक, पुलिसकर्मियों के लिए बनाए गए खेल मैदान सहित अन्य जगह को देखा।-- -- --
पैदल गश्त कर लोगों से किया संवाद : डीआईजी ने बृहस्पतिवार शाम को ब्याना नाला से पिसनारी रोड तक पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने राहगीरों और दुकानदारों से संवाद किया। उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन
ललितपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक केशव कुमार चौधरी ने कहा कि महिलाओं, बच्चों और जघन्य अपराध में शामिल आरोपियों की सक्रियता की जांच करें। साइबर अपराध के मामले में पीड़ित की मदद करें। वह बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों व थानाध्यक्षों को संबोधित कर रहे थे।
यहां पहली बार आए नवागत डीआईजी ने बैठक में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। कहा कि महिला उत्पीड़न की शिकायत आने पर तत्काल मुकदमा दर्ज करें। ठंड के मौसम में आपराधिक घटनाएं रोकने के लिए थानेदार सघन गश्त करें।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात जागरुकता अभियान चलाने और वाहनों की चेकिंग नियमित कराएं। चिह्नित माफिया पर विधिक कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट के मामलों में आरोपियों की अपराध से अर्जित संपत्ति को चिह्नित कर कुर्क करने को कहा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, एएसपी अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलिस लाइन का किया भ्रमण : डीआईजी ने पुलिस लाइन का भ्रमण किया। उन्होंने परिवहन शाखा, डायल-112, बैरक, पुलिसकर्मियों के लिए बनाए गए खेल मैदान सहित अन्य जगह को देखा।