फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Increase literacy in slums

मलिन बस्तियों में बढ़ाएं साक्षरता

Fri, 08 Apr 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Apr 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Increase literacy in slums
school raile, jhansi news - फोटो : amarujala
मलिन बस्तियों में बढ़ाएं साक्षरता
विज्ञापन

- सर्व शिक्षा अभियान के तहत शिक्षकों को बीएसए ने दिए निर्देश
- क्रिश्चियन जूनियर हाईस्कूल में हुआ कार्यशाला का आयोजन
- बीईओ ने कहा, पंजीकरण के लिए जनप्रतिनिधियों का लें सहयोग
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शिक्षा का अधिकार एवं सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को झोकनबाग स्थित क्रिश्चियन जूनियर हाईस्कूल में खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बीएसए ने शिक्षकों को मलिन बस्तियों में विशेष तौर से साक्षरता बढ़ाने के निर्देश दिए।

मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सर्वदानंद ने कहा कि स्कूल चलो अभियान की सफलता के लिए प्रत्येक शिक्षक अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर बच्चोें को अभिभावक सहित शिक्षा के प्रति जागरुक करें। उन्होंने अध्यापकों को मलिन बस्तियों में विशेष तौर पर साक्षरता बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार विश्वकर्मा ने प्राथमिक अध्यापकोें से कहा कि नवीन सत्र में रैली निकाल कर बच्चों को जागरूक करना बेहतर कार्य है। उन्होंने शिक्षकों से अपने कार्य क्षेत्र में शत-प्रतिशत पंजीकरण के लिए जनप्रतिनिधियों एवं समाज सेवियों के सहयोग लेने के निर्देश दिए। इस मौके पर किशन राय, रमेश कुशवाहा व द्वारका आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



ग्राम मथुरापुरा में निकाली रैली
बबीना (झांसी)। बृहस्पतिवार को ग्राम मथुरापुरा में नवीन शैक्षिक सत्र के अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से रैली निकालकर शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ सह समन्वयक देवेंद्र गुप्ता व न्याय पंचायत समन्वयक सरीफुद्धीन ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में बच्चों ने नारे लगाकर लोगों को शत-प्रतिशत शिक्षा में पंजीकरण हेतु जागरूक किया। इस मौके पर शांति चौहान, रेखा माहौर, नीतू मिश्रा आदि उपस्थित रहीं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed