{"_id":"6434326d64a0f2e8f1018a86","slug":"increase-in-the-number-of-corona-virus-patients-in-jhansi-and-lalitpur-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Update: झांसी, ललितपुर में कोरोना का बड़ा हमला, 23 पॉजिटिव मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Update: झांसी, ललितपुर में कोरोना का बड़ा हमला, 23 पॉजिटिव मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
Mon, 10 Apr 2023 09:30 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 10 Apr 2023 09:30 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोविड की चपेट में आने वाले मरीजों के परिजनों की मंगलवार को कोरोना की सैंपलिंग कराई जाएगी। अभी सभी मरीजों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
झांसी और ललितपुर में कोरोना वायरस ने रफ्तार पकड़ ली है। झांसी में सोमवार को 10 तो ललितपुर में 13 संक्रमित मिले हैं। इस साल कोरोना का ये सबसे बड़ा हमला है।
विज्ञापन
अप्रैल की शुरुआत के बाद से ही कोरोना महामारी का खतरा बढ़ने लगा है। जैसे-जैसे कोरोना की जांच बढ़ रही है, वैसे-वैसे मरीजों की संख्या में भी तेजी से इजाफा होता जा रहा है। सोमवार को झांसी में कोविड की चपेट में सात महिलाएं और तीन पुरुष आ गए हैं। इसमें चार तो बुजुर्ग महिलाएं शामिल हैं। वहीं, ललितपुर में पुलिस कर्मचारी समेत 13 पाॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोविड की चपेट में आने वाले मरीजों के परिजनों की मंगलवार को कोरोना की सैंपलिंग कराई जाएगी। अभी सभी मरीजों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इन्हें बुखार, खांसी और जुकाम बना हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि लोगों को अब कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। बिना मास्क के घरों से बाहर न निकलें। खासकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें।
विज्ञापन