फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   - Incomplete construction and safety negligence on the Sukuwan-Dhukuwan road lead to two deaths.

Jhansi News: -सुकुवां-ढुकुवां मार्ग पर अधूरा निर्माण, सुरक्षा अनदेखी से दो लोगों की मौत

Sun, 30 Aug 2026 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
- Incomplete construction and safety negligence on the Sukuwan-Dhukuwan road lead to two deaths.
सुधीर कुमार प्रिंसिपल सेंट जेवियर्स हाइयर सेकेंडरी स्कूल बबीना। - फोटो : Archive
बबीना। सुकुवां-ढुकुवां मार्ग पर अधूरा सड़क निर्माण लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। जनवरी में ठेका होने के बावजूद अगस्त तक काम पूरा नहीं हुआ है। ठेकेदार की अनदेखी से सुरक्षा इंतजामों का अभाव है।
विज्ञापन

सड़क को जगह-जगह खोदकर छोड़ दिया गया है। कई हिस्सों में केवल गिट्टी डालकर काम अधूरा पड़ा है। इसी मार्ग पर हादसों में दो लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद निर्माण स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए। खतरनाक हिस्सों पर सुरक्षा पट्टी और बैरिकेड नहीं लगाए गए हैं। रात के समय यह स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। वाहन चालकों को आगे खुदी सड़क का पता नहीं चलता। गड्ढों और बिखरी गिट्टी से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। यह मार्ग कई गांवों और दो प्रदेशों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इस पर भारी संख्या में विभिन्न वाहनों का आवागमन होता है।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों पर खतरा
जेवीएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद यादव ने चिंता जताई कि ठेकेदार ने सड़क पर सुरक्षा के लिए कुछ नहीं लगाया है। बच्चों के आने-जाने वाली सड़क की स्थिति बेहद चिंताजनक रहती है। उन्होंने सुरक्षा पट्टी, बैरिकेड, चेतावनी बोर्ड और परावर्तक लगाने की मांग की। इससे बच्चों और वाहन चालकों को खतरे का पहले से पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे हो रहे चोटिल
सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य सुधीर कुमार ने कहा कि सड़क की खराब स्थिति के कारण कई बच्चे चोटिल हो चुके हैं। हाल ही में स्कूल की एक शिक्षिका भी सड़क पर गिरकर घायल हुई थीं। स्थानीय लोगों ने अधूरे निर्माण को तत्काल पूरा करने की मांग की है। उन्होंने काम पूरा होने तक सभी खतरनाक हिस्सों पर बैरिकेडिंग, सुरक्षा पट्टी, चेतावनी बोर्ड और परावर्तक लगाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed