फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Income tax notice will be costly for those who do not respond on time

समय पर जवाब न देने वालों को महंगा पड़ेगा इनकम टैक्स की नोटिस

Tue, 14 Jun 2022 11:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Income tax notice will be costly for those who do not respond on time
झांसी। इनकम टैक्स की नोटिस का समय पर जवाब न देना करदाताओं को महंगा पड़ सकता है। नोटिस जारी होने के बाद जिनकी समय सीमा खत्म हो गई, उनकी ओर से जवाब अभी तक नहीं दिया गया। ऐसे लोगों से पेनाल्टी वसूली की तैयारी है। आयकर महकमा इनकी सूची तैयार करने में जुटा है।
विज्ञापन

टैक्स चोरी रोकने को आयकर विभाग अपने स्रोतों से भी लोगों की आय का पता लगाता है। इनकम टैक्स रिटर्न मेें विसंगति मिलने पर आयकर विभाग व्यक्ति को नोटिस भेजता है। इनके इनकम टैक्स रिटर्न में दर्शायी गई आय उनके बैंकिंग लेनदेन से मेल नहीं खाली। आयकर विभाग को जीएसटी टर्नओवर, सेबी से कैपिटल मार्केट एवं बैंकों से बैंकिंग लेनदेन का डेटा प्राप्त होता है। अगर कोई रिटर्न में कम इनकम दर्शाता है लेकिन, अन्य स्रोतों से प्राप्त डेटा में अंतर नजर आता है तब इनको अलग कर दिया जाता है। इन लोगों को आयकर विभाग की ओर से नोटिस दी जाती है। इसमें अलग-अलग समय पर नोटिस का जवाब देने को कहा जाता है।
विज्ञापन

अमूमन नोटिस का जवाब समय पर देने में अनदेखी की जाती है। आयकर अफसरों का कहना है कि प्रत्येक व्यक्ति को रिटर्न की प्रोसेसिंग करना भी अनिवार्य है। कई बार फिजिकल तरीके से भेजे गए नोटिस का जवाब कई माह तक नहीं भेजा जाता है। अभी तक जितनी नोटिस ओवर डेट हो चुकीं, उनकी सूची तैयार की जा रही है। ऐसे लोगों से पेनाल्टी वसूली जाएगी। वहीं, वरिष्ठ सीए अजय मोदी का भी कहना है कि समय पर जवाब न देने वालों को पेनाल्टी देना होगा। चूक होने पर दस हजार रुपये की पेनाल्टी लग सकती है। नोटिस मिलने पर अगर समय पर जवाब नहीं दे पा रहे हैं तब समय मांग लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed