{"_id":"61ca1aa568931e13605bea27","slug":"income-tax-department-now-raids-only-on-accurate-information-shishir-jha-jhansi-news-jhs211886640","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर विभाग अब सटीक जानकारी पर ही मारता है छापा: शिशिर झा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर विभाग अब सटीक जानकारी पर ही मारता है छापा: शिशिर झा
विज्ञापन
झांसी। पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (मुख्यालय आगरा) शिशिर झा ने कहा कि आयकर विभाग की पहली प्राथमिकता है कि लोग अपनी स्वेच्छा और सुविधा पूर्वक रिटर्न दाखिल करें। किसी को सर्वे या सर्च (छापा) द्वारा परेशान करने की मंशा नहीं है। अब सटीक जानकारी या संदिग्ध गतिविधि पर ही कार्रवाई की जाती है। सोमवार को झांसी दौरे के दौरान उन्होंने आयकर कार्यालय का निरीक्षण व चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
होटल नटराज सरोवर में अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि आयकर रिटर्न भरने की 31 दिसंबर के बाद तारीख बढ़ना मुश्किल लग रहा है। अभी चार दिन हैं इसका लाभ बाकी बचे करदाताओं को उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगरा परिक्षेत्र (आगरा, झांसी, ललितपुर, फिरोजाबाद, सिकोहाबाद, मथुरा, मैनपुरी, इटावा) में कोरोना संक्रमण के दौरान पिछले दो साल में दो लाख करदाता बढ़े हैं। साल 2019- 20 में 11.80 लाख करदाता थे, जो अब बढ़कर इस साल अभी तक 13.50 लाख पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि झांसी कार्यालय परिसर में अधिकारी व कर्मचारियों के रहने के लिए आवास कम हैं। नया आवासीय परिसर के लिए राज्य सरकार को जमीन उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा जा रहा है। सभी को नए कंप्यूटर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इसके पूर्व उन्होंने आयकर कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में अधीनस्थ अधिकारियों से विभिन्न विभागीय मुद्दों पर चर्चा की। समस्याओं को सुना। इस मौके पर आयकर आयुक्त आगरा परिक्षेत्र जयंत मिश्रा, आयुक्त (प्रशासन) डॉ. विजय कुमार चड्ढा, सहायक निदेशक (जांच) डीएम पनवेलकर, आयकर अधिकारी विनीता जायसवाल, आरएन वर्मा, अनिल कुमार सिंह, एसपी सिंह, विष्णु शंकर प्रसाद, जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
मनोरंजन कक्ष का उद्घाटन किया
प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (मुख्यालय आगरा) शिशिर झा ने आयकर कार्यालय में मनोरंजन कक्ष का उद्घाटन किया। इसमें संगीत, योग व खेल कक्ष बनाए गए हैं। अपनी रुचि के हिसाब से अधिकारी व कर्मचारी इस कक्ष का इस्तेमाल कर सकेंगे। ताकि वह स्वस्थ मन से काम कर सकें।
चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने रखीं समस्याएं
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स झांसी शाखा के कार्यक्रम में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (मुख्यालय आगरा) शिशिर झा के समक्ष रिटर्न व ऑडिट की तिथि बढ़ाने व आयकर पोर्टल में आने वाली समस्याओं को रखा। इस मौके पर सीए अंचित अग्रवाल, रचित अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, निमेश खन्ना, जेपी गुप्ता, गौरव गुप्ता, वैभव अग्रवाल, प्रकाश हिरवानी, आरएस व्यास, शोभित अग्रवाल, अजय मोदी, मयंक अग्रवाल, संगम अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, रचित बंसल मौजूद रहे। संचालन सीए सागर अत्रि ने किया।