IT Raid: झांसी में तीसरे दिन भी आयकर टीम सीए के घर नहीं कर पाई जांच, आखिर रेड से पहले किसने लीक की सूचना?
आयकर विभाग की टीमें बुधवार की सुबह छह से सात बजे के बीच बिल्डरों के घरों व ऑफिसों में पहुंची थीं। इसी बीच एक टीम ने सीए दिनेश सेठी के जानकीपुरम कॉलोनी स्थित आवास पर भी दस्तक दी थी। उस समय सीए मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए थे, जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्य झांसी से बाहर थे। इसके बाद वह मॉर्निंग वॉक से वापस नहीं लौटे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी में घनाराम ग्रुप और उसके सहयोगियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की जांच लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। हालांकि, इन सभी के बीच की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी माने जा रहे चार्टर्ड अकाउंटेंट दिनेश सेठी के घर में आयकर की जांच नहीं हो पाई। इस बीच सामने आया कि सीए गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। ऐसे में आयकर विभाग की टीम ने अपने हेडक्वार्टर से उनके घर के ताले तोड़कर जांच की अनुमति मांगी है।
आयकर विभाग की टीमें बुधवार की सुबह छह से सात बजे के बीच बिल्डरों के घरों व ऑफिसों में पहुंची थीं। इसी बीच एक टीम ने सीए दिनेश सेठी के जानकीपुरम कॉलोनी स्थित आवास पर भी दस्तक दी थी। उस समय सीए मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए थे, जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्य झांसी से बाहर थे। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम के घर पहुंचने की सूचना मिलने के बाद सीए मॉर्निंग वॉक से वापस नहीं लौटे। इसके बाद उनके शिवपुरी और बाद में लखनऊ में होने की सूचना मिली।
जबकि, आयकर विभाग की टीम ने उन्हें फोन कर बुलाया था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। शुक्रवार की आयकर विभाग को सूचना मिली की सीए दिनेश सेठी की सेहत ठीक नहीं है। इलाज के लिए वे गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, आयकर विभाग की टीम बुधवार से ही उनके घर के बरामदे में डेरा डाले हुए है। आयकर कर्मी रात में भी उसी बरामदे में रात गुजारते हैं।
आयकर विभाग की कार्रवाई की कड़ी में चार्टर्ड अकाउंटेंट की जांच महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि बिल्डरों का लेखा-जोखा सीए के पास मौजूद है। सीए की जांच से बिल्डरों से संबंधित महत्वपूर्ण सुराग आयकर के हाथ लगने की संभावना जताई जा रही है। इसे दृष्टिगत रखते हुए अब आयकर विभाग ने अपने हेड क्वार्टर से सीए के घर का ताला तोड़कर अंदर जांच करने की स्वीकृति मांगी है। हालांकि, ये अब तक मिली नहीं है। संभावना जताई जा रही है कि परमीशन मिलने के बाद शनिवार को सीए के घर का ताला तोड़कर टीम अंदर दाखिल हो जाएगी।