IT Raid: झांसी में दूसरे दिन भी सीए के घर के बाहर डेरा जमाए रही आयकर की टीम, इसलिए बिल्डरों की अटकीं सांसें
बुधवार को झांसी की जानकीपुरम कॉलोनी में सीए दिनेश के घर में छापा पड़ा था। बुधवार की सुबह आयकर विभाग की टीम पीएसी के दस्ते के साथ उनके घर पहुंची थीं। लेकिन, वे परिवार समेत घर पर नहीं मिले थे। इस पर उन्हें आयकर विभाग की ओर से फोन कर बुलाया गया था। लेकिन, वे नहीं पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयकर विभाग ने बुधवार को एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर पर भी छापा मारा था। लेकिन, वह परिवार समेत घर पर नहीं मिले हैं। दूसरे दिन गुरुवार को भी वह घर नहीं पहुंचे। जबकि, आयकर विभाग की टीम उसके घर के परिसर में डेरा जमाए हुए है।
सिविल लाइन की पॉश कॉलोनी जानकीपुरम में चार्टर्ड अकाउंटेंट दिनेश सेठी का घर है। बुधवार की सुबह आयकर विभाग की टीम पीएसी के दस्ते के साथ उनके घर पहुंची थीं। लेकिन, वे परिवार समेत घर पर नहीं मिले थे। इस पर उन्हें आयकर विभाग की ओर से फोन कर बुलाया गया था। लेकिन, वे बुधवार को पूरे दिन नहीं पहुंचे।
जबकि, आयकर विभाग की टीमें पूरे दिन डेरा जमाए रहीं। गुरुवार को भी यही स्थिति बनी रही। आयकर विभाग की टीम घर के परिसर के अंदर बरामदे में जमी रहीं। जबकि, बाहर पुलिस का पहरा रहा, लेकिन दिनेश सेठी नहीं आए।
बिल्डरों के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी
चार्टर्ड अकाउंटेंट दिनेश सेठी को बिल्डरों के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। यही वजह है कि आईटी टीम लगातार दूसरे दिन भी उनके घर पर डेरा जमाए रहीं। जानकारों के अनुसार सीए के पास बिल्डरों से जुड़ा बड़ा लेखा-जोखा है। सीए दिनेश के सामने आने के बाद आयकर विभाग के हाथ बिल्डरों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग हाथ लग सकते हैं।