फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In the Panchayat elections itself, the public told the result of 2022

पंचायत चुनाव में ही जनता ने बता दिया 2022 का परिणाम

Wed, 14 Jul 2021 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
In the Panchayat elections itself, the public told the result of 2022
झांसी। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य और ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष और झांसी प्रभारी कमलावती सिंह ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की जीत है। विधानसभा चुनाव से पहले ही जनता ने बता दिया है कि 2022 में क्या परिणाम होंगे। एक बार फिर 300 से ज्यादा सीटें जीतकर भाजपा सरकार बनाएगी। झांसी में भी चारों सीटें बीजेपी ही जीतेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता दिन-रात भरसक प्रयास कर यह चुनाव जीते हैं। कुछ स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने इतनी मेहनत की कि विपक्षी खड़े ही नहीं हुए और निर्विरोध सफलता मिली। ये जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामों का नतीजा है। उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में हुए अत्याचार, अपराध को जनता भूली नहीं है। ऐसे में ये तय है कि 2022 में फिर भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिलेगा। बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि हमने कुशल नेतृत्व की वजह से चुनाव जीता है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सहयोग और बूथ लेवल तक के हुए परिश्रम से ये सफलता मिली है। जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने कहा कि भाजपा नेतृत्व के दिशा-निर्देशों पर ही कार्य करूंगा। जनता के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने कहा कि आगे भी हमें इसी लगन और निष्ठा के साथ 2022 का फाइनल जीतना है। जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा ने कहा कि पहली बार गांव में सरकार बनाई है। संचालन जिला महामंत्री नंदकिशोर बिलवारी ने किया। कार्यक्रम में महापौर रामतीर्थ सिंघल, जयदेव पुरोहित, जगदीश चौहान, जगदीश साहू, सुधीर सिंह, आशीष उपाध्याय, अमर सिद्ध, मनोज गुप्ता, चंद्रभान राय, अंकुर दीक्षित, प्रियांशु डे, शशांक गुरनानी, दिनेश प्रताप सिंह, राहुल तिवारी, परमजीत सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये हुए सम्मानित
जिला पंचायत अध्यक्ष के अलावा जिला पंचायत सदस्य बबीना ग्रामीण से राजपति रायकवार, फुटेरा बरुआसागर से विनीता कुशवाहा, रक्सा से रोहित राजपूत, पूछ से बाल किशन बरार, सकरार से किरण देवी अहिरवार, भदरवारा से प्रतिपाल सिंह, ककरवाई से लघुनी परिहार, स्यावेरी से रजनी देवी, सेमरी से विवेक एवं ब्लाक प्रमुख बड़ागांव से रचना राजपूत, चिरगांव से राजकांतेश वर्मा, बांगरा से भारती आर्य, मऊरानीपुर से आनंद सिंह परिहार, गुरसराय से पद्मा टीकाराम पटेल, बामौर से चंद्रभान अहिरवार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed