फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In the day of Holi, Diwali night Money

दिन में होली, रात में मनी दीपावली

Thu, 24 Mar 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Mar 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
In the day of Holi, Diwali night Money
cricket, jhansi news - फोटो : demopic
झांसी। बुधवार को दिन में होली का पर्व मनाया गया, लेकिन रात में बंाग्लादेश पर भारतीय क्रिकेट टीम को मिली जीत के बाद क्रिकेट प्रेमियों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। बुधवार को जैसे ही अंतिम बॉल पर भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बांग्लादेश के रहमान को रन आउट किया, वैसे ही महानगर में होली की रात में पटाखों की तड़तड़ाहट गूंज उठी।
विज्ञापन


टी-20 विश्वकप में बुधवार को बंगलूरू में भारत का मुकाबला बांग्लादेश से था। भारत ने बांग्लादेश को 147 रन का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम को अंतिम ओवर में जीत के लिए 11 रन चाहिए थे। आखिरी ओवर फेंकने आए हार्दिक पांड्या की तीन गेंदों पर बंगलादेश के खिलाड़ियों ने नौ रन बनाए तो लोगों को भारत की हार साफ दिख रही थी। होली के पर्व पर टीम की हार की आशंका से क्रिकेट प्रेमी सकते में आ गए थे। तभी पांड्या ने एक के बाद एक दो गेंदों पर दो खिलाड़ियों को आउट कर दिया।
विज्ञापन


आखिरी गेंद पर बंगलादेश की टीम को जीत के लिए दो रन बनाने थे, लेकिन रहमान को आखिरी गेंद पर धोनी ने रन आउट कर जीत भारत के नाम कर दी। भारत के जीतते ही महानगर में होली के दिन दीपावली जैसा माहौल बन गया। महानगर वासियों ने जमकर आतिशबाजी की और गुलाल उड़ा कर खुशियां मनाई। जगह-जगह लोगों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed