फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In opposition to land acquisition flurry

भूमि अधिग्रहण पर विपक्ष हड़बड़ाहट में

Wed, 27 May 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 27 May 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
In opposition to land acquisition flurry
झांसी। केंद्रीय ग्रामीण विकास, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने दस करोड़ से अधिक सदस्य बनाकर विश्व में सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनने का गौरव प्राप्त किया है। इन सदस्यों को अब कार्यकर्ता बनाने के लिए महासंपर्क अभियान की शुरूआत हुई है। गलियों के घरों से हमें प्रतिभाएं खोजनी हैं। मंगलवार को वह होटल ऋषभ में बुंदेलखंड महासंपर्क अभियान के शुभारंभ अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल पर विपक्ष हड़बड़ाहट में है। देश में 68 प्रतिशत कृषि आश्रित लोग हैं जिनको बरगलाने की छटपटाहट है। उन्होंने कहा कि हमारा परिश्रम और हमारी सरकार की उपलब्धियां तब साकार हाेंगी, जब हम डेढ़ वर्ष बाद यूपी में अपनी सरकार बनाएंगे। यूपी में सपा व बसपा का कोई राजनीतिक आधार नहीं है। इन पार्टियों के पास जातीय आधार है।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कटारिया ने कहा कि झांसी की वीर भूमि से ही परिवर्तन का शंखनाद होगा। जालौन- उरई क्षेत्र के सांसद भानु प्रताप वर्मा ने महासंपर्क अभियान व जन कल्याण पर्व को जन- जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष रामरतन कुशवाहा ने कहा कि केंद्र में परिवर्तन हो चुका है अब प्रदेश परिवर्तन के लिए तैयार है। मेयर किरण वर्मा ने कहा कि महिलाएं अगले विधानसभा में अपनी ताकत दिखा देंगी। सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि सपा व बसपा को सबक सिखाने के लिए जनता तैयार है। इस मौके पर अशोक राजपूत, प्रदीप चौबे, संतोष सोनी, श्याम सुंदर सिंह, कंचन जायसवाल, मूलचंद्र निरंजन, जगदीश साहू, टीकाराम पटेल, मन्नू कोरी, प्रदीप सरावगी, गिरजा तिवारी, अनिल पटैरिया, संजीव अग्रवाल, विनोद नायक, राजेश पाल, प्रमोद कुमारी राजपूत,  राज बिहारी राय, ललित जैन, आदित्य द्विवेदी, रोहित गोठनकर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव सिंह पारीछा व आभार महानगर अध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीपरी बाजार में किया जनसंपर्क
केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह ने मंगलवार की शाम कार्यकर्ताओं के साथ सीपरी बाजार टंडन रोड पर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व में सदस्य बनने वाले लोगों के फार्म भरवाए व दुबारा मिस काल करवाकर उनकी सदस्यता सत्यापित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed