जीजा-साले की काली करतूत: शादी का झांसा देकर सात साल तक युवती को बनाया हवस का शिकार, वीडियो वायरल करने की देते थे धमकी
पीड़िता का कहना है कि एक दिन पुनीत ने उसे धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने परिवार वालों से शिकायत करने की बात कही तब पुनीत ने शादी का भरोसा दिलाकर उसे चुप करा दिया। लेकिन इसके बाद भी वह शादी करने के बहाने कई महीने तक दुष्कर्म करता रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी कोतवाली इलाके में जीजा-साले द्वारा एक युवती संग सात साल तक सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शुरूआत में साले ने युवती से नजदीकी बनाई और घरवालों से मिलवाकर शादी का झांसा दिया। युवती गर्भवती हो गई तो गर्भ गिराने का दबाव भी बनाया। युवती के बच्चे को जन्म दिया लेकिन इसके बाद भी दोनों की हैवानियत नहीं रुकी, दोनों उसे अपना शिकार बनाते रहे। इधर, दोनों ने जब उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो परेशान युवती ने रविवार की देर रात साले, उसकी मां-बहन व जीजा के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
नई बस्ती निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब सात साल पहले उसकी जान-पहचान बड़ा बाजार निवासी पुनीत गुप्ता से हुई थी। पुनीत ने अपनी मां शोभा, बहन प्रीति और अपने जीजा विनीत अग्रवाल से उसकी मुलाकात कराई थी। उन लोगों ने विवाह की रजामंदी भी दे दी थी। पीड़िता का कहना है कि एक दिन पुनीत ने उसे धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने परिवार वालों से शिकायत करने की बात कही तब पुनीत ने शादी का भरोसा दिलाकर उसे चुप करा दिया। लेकिन इसके बाद भी वह शादी करने के बहाने कई महीने तक दुष्कर्म करता रहा।
युवती ने बताया कि उसके गर्भवती होने पर पुनीत ने गर्भ गिराने का दबाव बनाया लेकिन, उसने बच्चे को जन्म दिया। पीड़िता का आरोप है पुनीत के जीजा विनीत अग्रवाल ने भी तमंचे के बल पर उसके संग दुष्कर्म किया। दोनों ने मिलकर उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद जीजा-साले वीडियो वायरल करने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। परेशान होकर उसने घर वालों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
युवती ने आरोपियों की मां एवं उसकी बहन पर भी धमकाने का आरोप लगाया है। कोतवाल तुलसीराम पांडेय के मुताबिक युवती की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ 376-डी समेत 120 बी एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी गई है।