फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In Jhansi and Lalitpur, 60 percent of the lemon crop is spoiled...

झांसी और ललितपुर में नींबू की साठ फीसदी फसल खराब...उत्पादन धड़ाम

Fri, 15 Apr 2022 11:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
In Jhansi and Lalitpur, 60 percent of the lemon crop is spoiled...
झांसी। सर्दी के मौसम में बुंदेलखंड में हुई बारिश और इधर मार्च-अप्रैल में पड़ी भीषण गर्मी ने नीबू की फसल खराब कर दी। झांसी के उद्यान विभाग और कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो सर्दी में हुई बारिश से नीबू के पेड़ पर लगा सारा फूल झड़ गया, इस कारण से पेड़ों पर फल ही नहीं लग पाया। इससे झांसी और ललितपुर में नीबू का 50 से 60 फीसदी उत्पादन कम हुआ है। स्थानीय माल न मिलने से भाव आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन

नारायण बाग स्थित उद्यान विभाग झांसी के प्रभारी अधीक्षक लक्ष्मीकांत यादव बताते हैं कि बुंदेलखंड की जलवायु नीबू, किन्नू, मौसमी और संतरा की फसल के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। ललितपुर और झांसी में नीबू की काफी अच्छी फसल होती है। यहां का नीबू बुंदेलखंड के आसपास के जिलों में ही नहीं नेपाल तक जाता है, लेकिन इस बार सर्दी में कई बार तेज बारिश होने से नीबू में लगा फूल झड़ गया। इससे फल तैयार नहीं हुआ। अबकी साल 50 से 60 फीसदी फसल खराब हो गई है। झांसी के रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि ठंड के मौसम में बारिश अधिक होने और मार्च-अप्रैल में अबकी बार अधिक गर्मी पड़ने से नीबू का उत्पादन कम है।
विज्ञापन

इंदौर से आ रहा नीबू, माल भाड़ा बढ़ने से और बढ़े भाव
अयोध्यापुरी के दुकानदार अरमान अशरफ और हरबाज बताते हैं कि झांसी में नीबू की फसल खराब होने से बाजार में इंदौर का नीबू आ रहा है। आकार में बड़ा यह नीबू 280 से 300 रुपये किलो मिल रहा है। वहीं, 250 ग्राम के रेट 70 रुपये चल रहे हैं। कॉलोनी में सब्जी बेचने वाले तो 80 रुपये में 250 ग्राम नीबू भी बेच रहे हैं। वहीं छोटे आकार के हरे रंग के नीबू का रेट 60-70 रुपये में 250 ग्राम तक है। उनाव गेट के सब्जी दुकानदार असलम और भांडेरी गेट के इमरान बताते हैं कि रमजान होने से मांग अच्छी है, इसी वजह से इंदौर का नीबू बाजार में बिक रहा है। वहीं, नीबू लगाने वाले कई दुकानदार तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी बेच रहे हैं। इनका कहना है कि पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ने से मालभाड़ा बढ़ गया है। इसलिए तरबूज-खरबूजा भी अभी महंगा मिल रहा है। यह महाराष्ट्र से आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक कप चाय से भी महंगा बिक रहा एक नीबू
झांसी के बाजार में इन दिनों एक नीबू का रेट 10 रुपये है, जबकि चाय पांच रुपये कप मिल रही है। बस स्टैंड सब्जी मंडी, आवास विकास, बड़ा बाजार, अयोध्यापुरी, दतिया गेट बाहर और नरिया बाजार में नीबू साइज के हिसाब से 280 से 300 रुपये किलो में मिल रहा है। थोक बाजार में रेट 230 से 250 रुपये किलो तक हैं।

ललितपुर में नीबू के पेड़ पर फूल आया लेकिन कुछ ही दिनों के बाद झड़ जाने से इस बार फसल प्रभावित हो गई। बीते साल काफी अच्छी पैदावार हुई थी।-वृंदावन कुशवाहा
ललितपुर में नीबू के काफी पेड़ लगे हैं लेकिन अबकी बारिश के कारण फूल झड़ जाने से पैदावार नहीं दिख रही इससे काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।-सजन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed