{"_id":"5787ead74f1c1ba64e13eb04","slug":"in-day-of-happiness-leave-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब सुख के दिन आए तो पत्नी को छोड़ दिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब सुख के दिन आए तो पत्नी को छोड़ दिया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
leave wife, jhansi hindi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जब पति प्राइवेट नौकरी कर रहा था, तो राजीखुशी से रखा। अब सिपाही के पद पर तैनात हो गया है, तो छोड़ दिया। वह बतौर दहेज 10 लाख रुपये की मांग कर रहा है। बृहस्पतिवार को यह शिकायत पीड़ित पत्नी ने एसएसपी कार्यालय में की है।
प्रेमनगर के राजगढ़ निवासी स्व. डालचंद्र की बेटी कल्पना देवी मैन्या ने बताया कि उसका विवाह 23 फरवरी 2008 को मोंठ निवासी अशोक नगर निवासी मनमोहन मैन्या के साथ हुआ। शादी के समय बताया गया था कि मनमोहन बीएचईएल में काम करता है। शादी के बाद पता चला कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। बावजूद इसके वह उसके साथ राजीखुशी से रहती रही। कुछ समय पहले उसके पति ने उसे मायके भेज दिया, मगर वह उसे लेने नहीं आया। जब उसने प्रयास किया तो पता चला कि पति पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा है, जिसके चलते वह चुपचाप रही। पिछले दिनों जब जानकारी मिली कि पति को
पुलिस में नौकरी मिल गई है और उसके कुछ दिन पहले ही पोस्टिंग हो गई है तो वह ससुराल आ गई। जब वह ससुराल पहुंची तो ससुरालियों ने घर के दरवाजे नहीं खोले और वह रातभर घर के बाहर बैठी रही। अगले दिन दरवाजा खोलने के बाद ससुरालियों ने बतौर दहेज 10 लाख रुपये की मांग की। जब उसने असमर्थता जाहिर की तो उन्होंने उसे रखने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने बताया कि ससुरालीजन उसके पति की दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहे हैं।