फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Improved 46 places in IGRs ranking, this time it got 22nd rank

Jhansi News: आईजीआरएस रैंकिंग में 46 पायदान का सुधार, इस बार आई 22वीं रैंक

Sat, 08 Aug 2026 02:23 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 08 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Improved 46 places in IGRs ranking, this time it got 22nd rank
झांसी। आईजीआरएस रैंकिंग में इस बार झांसी की प्रदेश स्तरीय रैंक में 46 पायदान का सुधार हुआ है। जनपद को 22वां स्थान मिला है। इस बार शासन स्तर से लिए गए फीडबैक में 13.94 प्रतिशत का सुधार हुआ है।
विज्ञापन

दिसंबर 2025 में झांसी की आईजीआरएस रैंकिंग 31वीं थीं। 2026 की शुरुआत होते ही आईजीआरएस रैंकिंग की स्थिति बिगड़नी शुरू हो गई। पिछले सात महीने में दो बार छोड़ दें तो जिले की रैंकिंग 50 के पार ही रही। दो बार तो ऐसी स्थिति आई जब रैंकिंग इतनी फिसल गई कि जनपद की गिनती अंतिम 10 फिसड्डी जिलों में होने लगी। हालांकि, इस बार जनपद ने आईजीआरएस रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। बताया गया कि जनपद में 140 में 122 अंक प्राप्त हुए हैं। शिकायतों की मार्किंग में जिले को 10 अंक मिले हैं। जबकि, डिफाल्टर संदर्भों का प्रतिशत मात्र 0.53 रहा और इस मद में 19 अंक प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

शासन स्तर से लिए गए आवेदकों के फीडबैक में 5611 मामलों में 3589 शिकायतकर्ताओं ने निस्तारण पर संतोष जताया है। ऐसे में संतोषजनक फीडबैक का प्रतिशत 69.96 रहा है, जिसके लिए 18 अंक मिले हैं। जबकि, पिछले महीने 50.02 फीसदी ही संतोषजनक फीडबैक रहा था। इसी तरह, अधीनस्थ अधिकारियों के रैंडम श्रेणीकरण, अनुमोदन कार्रवाई, संदर्भ फीडिंग और भौतिक सत्यापन जैसे मानकों पर भी झांसी का प्रदर्शन शानदार रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस साल जिले की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग
..........................................
जनपद रैंक
जनवरी 48
फरवरी 51

मार्च 49
अप्रैल 69
मई 57
जून 52
जुलाई 68


वर्जन..
इस बार प्रदेश में झांसी की 22वीं आईजीआरएस रैंक आई है। जिलाधिकारी के निर्देशन में बेहतर काम होने से रैंकिंग में सुधार हुआ है। आने वाले समय में रैंकिंग और सुधरेगी। - योगेंद्र कुमार, प्रभारी अधिकारी, आईजीआरएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed