{"_id":"59a5b8af4f1c1b5f738b4628","slug":"improchment-will-be-remove","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड के सामने अतिक्रमण हटेगा, नाली बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड के सामने अतिक्रमण हटेगा, नाली बनेगी
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
water jhansi news
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी।
महानगर में बस स्टैंड के सामने जलभराव की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने खाका तैयार कर लिया है। सेना और जेडीए का सहयोग लेकर नगर निगम द्वारा
फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया जाएगा और जलनिकासी के लिए नाली का निर्माण किया जाएगा।
स्मार्ट सिटी में कहीं पर जलभराव न हो, कहीं पर भी दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण नहीं किया जाए, गंदगी न फैले, इसके लिए नगर निगम सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए सक्रिय हो गया है। इसमें सबसे पहले बस स्टैंड के सामने जलभराव की समस्या के समाधान के लिए तय किया गया है कि वहां पानी की निकासी के लिए नाली बनाई जाएगी। बस स्टैंड के सामने की सड़क पर जलभराव एक बड़ी समस्या है। इसकी बड़ी वजह बगल में सेना की जमीन है, जहां पर कोई नाली नहीं बनी है। जिस कारण पानी की निकासी संभव नहीं हो पाती है। सड़क के किनारे पर कोई नाली नहीं होने से यह समस्या काफी दिनों से बरकरार है। पिछले दिनों मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने महानगर भ्रमण के दौरान बस स्टैंड के सामने जलभराव देखा था तथा पानी की निकासी के बारे में नगर निगम के अफसरों से जानकारी मांगी थी। अफसरों ने मंडलायुक्त को बता दिया था कि बस स्टैंड के सामने फुटपाथ के दूसरी ओर सेना की जमीन है, जिसके कारण वहां नगर निगम नाली नहीं बना पा रही है। इससे जल निकासी की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। दूसरा कारण पूरे फुटपाथ पर दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण है।
नगर निगम में मंगलवार को एक बैठक हुई, जिसमें तय किया गया कि जेडीए और सेना का सहयोग लेकर बस स्टैंड के सामने फुटपाथ पर अतिक्रमण हटाया जाएगा, ताकि वहां पर पानी की निकासी के लिए नाली बनाई जा सके। नाली बनते ही जलभराव की समस्या से लोगों को हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
इंसेट
-----
अलग-अलग कलेक्ट होगा सूखा व गीला कचरा
नगर निगम में हुई बैठक में बताया गया कि नगरायुक्त प्रताप सिंह भदौरिया ने सफाई कर्मचारियों को सूखा और गीला कचरा अलग-अलग कलेक्ट करने के निर्देश हैं, लेकिन अभी भी कचरा कलेक्ट करने वाले बहुत से कर्मचारी सूखा और गीला कचरा अलग-अलग कलेक्ट नहीं कर रहे हैं, जिससे कचरा अलग-अलग करके दाना तैयार करने वाली कंपनी को दिक्कत हो रही है। इस पर तय किया गया कि अब सख्ती से सूखा और गीला कचरा अलग-अलग कलेक्ट किया जाएगा। यह भी बताया गया कि प्लास्टिक कचरा इकट्ठा करने के लिए शहर में अलग-अलग स्थानों पर पोटा केबल (कलेक्शन प्वाइंट) बने हुए हैं, लेकिन सभी काम नहीं कर रहे हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी को शुरू कराया जाएगा, ताकि जो लोग इधर-उधर प्लास्टिक कचरा फेंक देते हैं। वह न फेंके और कचरे का सदुपयोग हो सके। बैठक में अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, अधिशासी अभियंता एके शर्मा आदि उपस्थित रहे।
इंसेट
---------
झांसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड की हुई बोर्ड बैठक
झांसी। मंगलवार को झांसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड की बोर्ड बैठक भी हुई, जिसमें सर्वसम्मति से स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अध्यक्ष के रूप में पदेन मंडलायुक्त अमित गुप्ता और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। इसके अलावा जिलाधिकारी/ उपाध्यक्ष झांसी विकास प्राधिकरण कर्ण सिंह चौहान, भारत सरकार के प्रतिनिधि नरेश भारद्वाज, अपर निदेशक स्थानीय निकाय लखनऊ विशाल भारद्वाज, अपर निदेशक क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र लखनऊ एके गुप्ता, मुख्य अभियंता जल निगम इंदु कुमार श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड राकेश वर्मा और टाउन प्लानर एनके पुष्कर्णा को बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से निदेशक चुना गया।
----1
डीपीआर तैयार होगी
झांसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड की कार्ययोजना के क्रियान्वयन के लिए स्मार्ट सिटी के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। इसके अलावा झांसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड का कार्यालय नगर निगम कैंपस में खोला जाएगा।
-------2
ग्रीनबेल्ट में आगे छोटे और पीछे बड़े पौधे लगाएं
मंडलायुक्त ने सुझाव दिया कि शहर में ग्वालियर रोड और मेडिकल कालेज रोड पर बनी हरित पट्टी में आगे की तरफ छोटे व फूल वाले पौधे तथा पीछे की तरफ बड़े पौधे लगाएं, ताकि देखने में सुंदर लगें।