फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dangerous and harmful sanitizers reported selling in Jhansi market see how to recognize original one

सावधान! बाजार में बिक रहे हैं जानलेवा सैनिटाइजर, सूंघना भी पड़ सकता है भारी, ऐसे करें असली-नकली की पहचान

Wed, 29 Jul 2020 11:31 AM IST
झांसी ब्यूरो प्रशांत वर्मा, झांसी
प्रशांत वर्मा, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Wed, 29 Jul 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
Dangerous and harmful sanitizers reported selling in Jhansi market see how to recognize original one
प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरोना वायरस के दौर में पैसे कमाने के लिए कुछ कंपनियां लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने तक से गुरेज नहीं कर रही हैं। कंपनियों ने नकली और खतरनाक सैनिटाइजर मार्केट में उतार दिए गए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी न होने पर लोग धड़ल्ले से इनका इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे कोरोना व अन्य बैक्टीरिया तो मर ही नहीं रहे हैं, लेकिन मिथेनॉल की मिलावट होने से लोगों की जान पर खतरा जरूर बन गया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में औषधि विभाग की कार्रवाई में यह बात सामने आई है। तीन कंपनियों का सैनिटाइजर जब्त कर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड काल में सैनिटाइजर का चलन काफी बढ़ गया है। घरों, कर्यालयों में तो लोग बाहर से आने पर हाथ सैनिटाइज कर ही रहे हैं। साथ ही, इसकी बोतल भी साथ लेकर चलने लगे हैं। 

बाजार में इसकी बढ़ती मांग को देखते हुए कुछ कंपनियों ने पैसे कमाने के लिए नकली सैनिटाइजर बनाकर बेचने शुरू कर दिए हैं। औषधि प्रशासन विभाग की तरफ से लिए गए नमूनों की जांच में यह बात सामने आई है। 

औषधि निरीक्षक उमेश भारती ने बताया कि विभाग ने झांसी के विभिन्न क्षेत्रों से सैनिटाइजर के नमूने लेकर लैब में भेजे थे, इनमें से कुछ की रिपोर्ट आ गई है। न्यू रोड और सीपरी बाजार से एकत्र किए गए तीन कंपनियों के सैनिटाइजर नकली मिले हैं। 

इनका माल जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा एक कंपनी के सैनिटाइजर में तो मिथेनॉल तक पाया गया है, जो कि प्रतिबंधित है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि तीनों ही कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। 12 और सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

नकली और असली में ऐसे करें फर्क

लोगों को सैनिटाइजर की खरीदारी करते समय नकली और असली का विषेश ध्यान देने की जरूरत है। केंद्र और राज्य सरकार ने सिर्फ आइसोप्रोफाइल एल्कोहल या एथेनॉल युक्त सैनिटाइजर को ही मंजूरी दी है। 

ऐसे में लोग इनके मिश्रण वाले सैनिटाइजर का ही इस्तेमाल करें। वहीं, कई कंपनियां प्रोपेनॉल समेत दूसरी तरह की चीजें डालकर सैनिटाइजर बना रही हैं। इसके अलावा कुछ में एल्कोहल का प्रतिशत कम है। ये सब सैनिटाइजर बेअसर हैं।

इसलिए कभी भी सैनिटाइजर की बोतल खरीदने से पहले उसपर लिखे पदार्थों के मिश्रण की जानकारी को अच्छे से पढ़ लें।

मेथेनॉल वाला हैंड सैनिटाइजर इसलिए खतरनाक
स्वास्थ्य एजेंसियों के मुताबिक मेथेनॉल एल्कोहल का एक ऐसा रूप है, जो बहुत जहरीला होता है। मेथेनॉल का इस्तेमाल आमतौर पर रेसिंग गाड़ियों के ईंधन में और एंटीफ्रीज के तौर पर किया जाता है। 

मेथेनॉल इतना खतरनाक हो सकता है कि इसे त्वचा पर लगाने से यह सीधे स्किन के अंदर चला जाता है और गंभीर मामलों में जानलेवा भी हो सकता है। मेथेनॉल युक्त सैनिटाइजर को हाथों पर लगाने से जहरीला प्रभाव फैल सकता है। यहां तक कि ऐसा एल्कोहल युक्त सैनिटाइजर सूंघना भी खतरनाक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed