फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Imam committed suicide by hanging In Lalitpur

ललितपुर: मस्जिद में इमाम ने लगाई फांसी, बेटे ने तीन लोगों पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

Tue, 21 May 2019 10:53 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 21 May 2019 10:53 PM IST
सार

-चार साल से चल रहे मुकदमों से थे परेशान
-तीन नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
Imam committed suicide by hanging In Lalitpur
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ललितपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीतापुरा की मस्जिद में रहने वाले पेश इमाम हाजी अब्दुल अलीम ने सोमवार की रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  मानसिक प्रताड़ना देकर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पेश इमाम पिछले चार साल से मुकदमों से परेशान चल रहे थे।

विज्ञापन


पेश इमाम मोहल्ला अजीतापुरा की मस्जिद के हुजरे में रहते थे। रमजान का महीना चल रहा है, इसलिए मंगलवार की सुबह फजिर की नमाज अदा करने नमाजी मस्जिद में पहुंचे और भोर में साढ़े चार बजे तक पेश इमाम के बाहर आने का इंतजार किया, लेकिन जब वह बाहर नहीं निकले तो कुछ लोगों ने अंदर जाकर देखा, वहां पेश इमाम के गले में फांसी का फंदा लगा था।
विज्ञापन


चूंकि, हुजरा (पेश इमाम का कमरा) की ऊंचाई कम थी, इसलिए पेश इमाम बैठे नजर आ रहे थे। यह नजारा देख कर लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसकी सूचना मस्जिद में नमाज का इंतजार कर रहे मुस्लिम धर्मावलंबियों को दी गई। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई। घटना से मुस्लिमों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग, सीओ सिटी राजा सिंह और कोतवाल मनोज कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे। पेश इमाम के बेटे अब्दुल मुईन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सिविल लाइन निवासी नासिर मंसूरी, मोहल्ला घुसयाना निवासी इकबाल बेग और ग्राम पनारी निवासी जाकिर राज चौहान के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।


पेश इमाम के बेटे अब्दुल मुईन ने बताया कि उनके पिताजी को चार साल से मुकदमे लगाकर परेशान किया जा रहा था, जिससे मजबूर होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने बताया कि पेश इमाम के बेटे की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है, दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed