फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   IMA will adopt poor girls

गरीब लड़कियों को गोद लेगा आईएमए

Sat, 02 Jul 2016 12:29 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sat, 02 Jul 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
IMA will adopt poor girls
गरीब लड़कियों को गोद लेगा आईएमए - फोटो : demo
झांसी। डॉक्टर्स डे पर आईएमए ने तय किया है कि है कि गरीब लड़कियों को गोद लेगा। आईएमए यूपी के सचिव डॉ. आनंद प्रकाश ने कहा कि गरीब तबके से ताल्लुक रखने वाले ऐसी लड़कियों की दसवीं तक की पढ़ाई का खर्च आईएमए उठाएगा। इस दौरान पौधरोपण कार्यक्रम और रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

निजी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में आईएमए झांसी के अध्यक्ष डॉ. मनीष जैन ने कहा कि गरीब लड़कियों को गोद लेने के लिए डॉक्टरों की कमेटी का गठन कर दिया गया है। इसके लिए बजट की भी व्यवस्था कराई जाएगी। साथ ही झांसी की ऐसी लड़कियों को चिह्नित किया जाएगा, जो वास्तव में गरीब हैं और पढ़ाई में रुचि रखती हैं। बाद में मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग  परिसर में 80 पौधे लगाए गए। इस दौरान मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर, सीएमएस डॉ. हरीश चंद्र आर्या, डॉ. नूतन अग्रवाल, स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. संजया शर्मा, डॉ. सुधीर शर्मा, डॉ. एके सांवल, डॉ. पंकज सोनकिया आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनु निगम ने किया और मानसिक रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने आभार जताया। इसके बाद आईएमए ने परख वॉलेंटरी ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें डॉक्टर समेत आठ लोगों ने रक्तदान किया। आईएमए पदाधिकारियों ने बुंदेलखंड के लिए ब्लड बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की सराहना की। इस दौरान डॉ. राजकुमार अग्रवाल, डॉ. एसके राजपूत, डॉ. प्रमोद गुप्ता, डॉ. रंजय राय सक्सेना, डॉ. आशुतोष मिश्रा, डॉ. आरके बादल, डॉ. कुलदीप चंदेल आदि मौजूद रहे। आभार ब्लड बैंक संस्थापक डॉ. वीके गुप्ता ने जताया। वहीं, डॉक्टरों ने अपनी-अपनी क्लीनिक पर मरीजों का नि:शुल्क चेकअप किया और जरूरतमंदों को दवाएं बांटीं।
विज्ञापन


डॉ. वीसी राय की याद में मनाते हैं डॉक्टर्स डे
डॉक्टर्स डे डॉ. वीसी राय की याद में मनाया जाता है। डॉ. राय का जन्म और निधन एक ही तारीख पर हुआ था। वह न सिर्फ एक अच्छे डॉक्टर थे, बल्कि समाजसेवी भी थे। वह दो बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री भी रहे। इसके साथ ही डॉ. राय आईएमए के संस्थापक सदस्य रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर का हुआ सम्मान
डॉक्टर्स डे पर अपने-अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों का सम्मान किया गया। सम्मानित हुए डॉक्टरों में सीएमओ डॉ. विनोद कुमार यादव, डॉ. एनएस सेंगर, डॉ. अरुण कुमार गुप्ता, डॉ. विनोद कुमार मिसुरिया, डॉ. वीपी अग्रवाल, डॉ. उर्मिला अग्रवाल, डॉ. निरुपमा वर्मा, डॉ. नवनीत अग्रवाल, डॉ. आरएस चावला, डॉ. राजीव सिन्हा, डॉ. वीके शर्मा, डॉ. गोविंदानी, डॉ. ओरियल जोसफ, डॉ. ओरियल एलीजाबेथ, डॉ. प्रवीण कुमार जैन शामिल हैं। इसके साथ ही दसवीं और बारहवीं में अच्छे रैंक लाने वाले डॉक्टर के बच्चों का भी सम्मान हुआ। इस दौरान डॉ. दिव्या जैन ने डॉ. वीसी राय की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान डॉ. पीसी गुप्ता, डॉ. रजत जैन, डॉ. पुष्पेंद्र अग्रवाल, डॉ. कामद दीक्षित, डॉ. आरआर सिंह, डॉ. राजीव त्रिपाठी, डॉ. आदर्श श्रीवास्तव, डॉ. अखिलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed