फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   illegal vhicle stand

महापौर की सुनी नहीं, मेंबर की कैसे सुन लें

Sun, 18 Oct 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 18 Oct 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
illegal vhicle stand
झांसी। महापौर के कहने के बाद भी नहीं हटाई गई अवैध पार्किंग की शिकायत अब एक पार्षद ने भी की है। मनोनीत पार्षद पप्पे राईन ने पंचकुइयां चौराहे से खंडेराव गेट तक बनी अवैध पार्किंग को हटाने की मांग नगर आयुक्त से की है।
विज्ञापन


14 अक्तूबर को महापौर किरन राजू बुकसेलर ने नगर आयुक्त को पत्र देकर बताया था कि शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल पंचकुइयां मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं से सुविधा के नाम पर अवैध वसूली हो रही है। नवरात्र के अवसर में पंचकुइयां देवी मंदिर में सुबह से लेकर रात तक लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन


शहर के कोने-कोने से श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं। दो पहिया वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग खंडेराव गेट के पास कराई जा रही है। पार्किंग पर बाकायदा नगर निगम का बैनर भी लगा है, जो पूर्णत: अवैध है। उन्होंने नगर आयुक्त को पार्किंग तत्काल हटाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर के निर्देश के बाद भी पार्किंग नहीं को नहीं हटाया गया। ऐसे में मनोनीत पार्षद पप्पे राईन ने भी शनिवार को

नगर निगम प्रशासन को पत्र दिया है, इस पत्र पर कार्रवाई क्या होगी, इसका अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है।
नगर निगम के सूत्रों की मानें तो यह पार्किंग एक जनप्रतिनिधि के संरक्षण में चल रही है। इन जनप्रतिनिधि ने नगर आयुक्त से व्यक्तिगत अनुरोध करके अपने चहेते को पार्किंग लगाने की मूक सहमति देने को कहा था। ऐसी चर्चा है कि महापौर को भी उन्होंने उसी जनप्रतिनिधि के अनुरोध का हवाला देकर पार्किंग न हटा पाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed