{"_id":"579276524f1c1b247cc4b898","slug":"illegal-vendar-runing-fir-and-sealing-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जेदार भागे, एफआईआर और सील का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जेदार भागे, एफआईआर और सील का आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
police, jhansi hindi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। दुकानों के अवैध निर्माण की सूचना मिलते ही एसएसपी मनोज तिवारी शुक्रवार को खुद फोर्स के साथ स्टेशन रोड पर छापा मारा। छापे की भनक लगने पर अवैध निर्माण कराने वाले कब्जेदार मौके से भाग गए। एसएसपी ने आदेश दिया कि अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। साथ ही निर्माण सील करके नगर निगम को सूचित किया जाए।
नवाबाद थाना क्षेत्र में चंद्रशेखर तिराहा से स्टेशन जाने वाले मार्ग पर दो स्थानों पर आधा दर्जन से ज्यादा दुकानों का अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है। एक पखवाड़ा पहले इसकी सूचना पर एसएसपी ने इलाइट चौकी इंचार्ज को तत्काल निर्माण रुकवाने का आदेश दिया था। चार दिन बाद जब पता चला कि कब्जा करने वालों ने लेंटर डलवा लिया है, तो एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया था। शुक्रवार को दोपहर में एसएसपी को जानकारी मिली कि अवैध निर्माण अभी भी जारी है, तो वह एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह और पुलिस फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया।
पुलिस फोर्स को देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों अनहोनी की आशंका हुई मगर जब पता चला कि अवैध निर्माण को रोकने के लिए फोर्स आया है, तो राहत की सांस ली। अवैध निर्माण को देख एसएसपी ने अवैध निर्माण करके कब्जा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और सील करने के आदेश दिए। नवाबाद थानाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को नगर निगम अफसरों के साथ मिलकर सील करने का कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हटवाया गया अतिक्रमण
चंद्रशेखर आजाद तिराहा से स्टेशन की तरफ जाने वाले मार्ग पर अवैध अस्थायी कब्जों को देख एसएसपी भड़क गए। उन्होंने थानाध्यक्ष को सभी अस्थायी कब्जों को हटाने का आदेश देते हुए कहा कि इस मार्ग पर अब कब्जा नहीं दिखना चाहिए। उनके निर्देश पर शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने पुलिस के सहयोग से लोहे के खोखो को हटवाया। इस दौरान खोखो का ठेला व अन्य सामान लोडिंग वाहन की मदद से ले जाते रहे। अतिक्रमण को देख मौके पर भीड़ लगी रही।