फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Illegal mining caught near Betwa bridge, seven lifters recovered

Jhansi News: बेतवा पुल के पास पकड़ा अवैध खनन, सात लिफ्टर बरामद

Fri, 02 Jun 2023 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining caught near Betwa bridge, seven lifters recovered
- पट्टेधारक की शिकायत के बाद संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
एरच /पूंछ। अवैध खनन की शिकायत पर बृहस्पतिवार को पुलिस, प्रशासन और खनिज विभाग की टीम संयुक्त टीम ने बेतवा नदी के घाट पर छापा मारा। इस दौरान बड़े पैमाने पर अवैध खनन पकड़ा गया। मौके से खनन में प्रयुक्त होने वाली सात लिफ्टर बरामद किए गए। जिन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया है। लिफ्टर संचालकों की तलाश की जा रही है।
ग्राम सलेमापुर स्थित बेतवा नदी घाट के पट्टेधारक ने प्रशासन से क्षेत्र में बेतवा पुल के पास बड़े पैमाने पर अवैध खनन होने की शिकायत की थी। इस पर बृहस्पतिवार को उप जिलाधिकारी अतुल कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। इस दौरान बड़े पैमाने पर अवैध खनन सामने आया। टीम के पहुंचने पर घाट पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। नदी से अवैध तरीके से बालू निकालते हुए सात लिफ्टर मशीनों को बरामद किया गया। सभी मशीनों को जब्त कर एरच थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

एरच थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि लिफ्टर संचालकों की तलाश की जा रही है। इसके अलावा जिनके संरक्षण में अवैध खनन हो रहा है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल के क्षतिग्रस्त होने का खतरा

एरच। बेतवा पुल के निकट अवैध खनन होने से पुल के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ। इसकी शिकायत क्षेत्र के लोगों की ओर से प्रशासन से की गई है। उन्होंने बताया कि नदी से 40-50 फुट की गहराई से बालू निकाली जा रही है, जिससे पुल की नींव भी कमजोर हो रही है। उन्होंने अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed